फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake doctor selling MTP kit arrested, clinic sealed

Ambala News: एमटीपी किट बेचने वाला फर्जी चिकित्सक काबू, क्लीनिक सील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fake doctor selling MTP kit arrested, clinic sealed
अंबाला सिटी। फर्जी डिग्री के सहारे शहजादपुर के कक्कड़ माजरा गांव में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक को अंबाला व पंचकूला पीएनडीटी की संयुक्त टीम ने छारा मार कर काबू किया। चिकित्सक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी डॉ आशित विश्वास के रूप में हुई है। उक्त चिकित्सक ने एक सप्ताह पहले ही एक महिला को एमटीपी किट बेची थी। जिसके बाद ही मामला सामने आया था।
विज्ञापन

सोमवार को जब दोनों जिलाें की टीमें मौके पर पहुंची तो चिकित्सक से डिग्री मांगी। चिकित्सक पश्चिम बंगाल की आरएमपी डिग्री दिखाने लगा। यह डिग्री हरियाणा में वैध नहीं है। इसी आधार पर टीमों ने कार्रवाई करते हुए चिकित्सक को काबू किया। इसके साथ ही टीमों ने डॉ बंगाली माता जी क्लीनिक को सील कर दिया गया है। वहीं क्लीनिक से मिले उपचार के सामान व दवाओं को भी जब्त कर लिया गया है। हालांकि टीम को जांच के दौरान एमटीपी किट क्लीनिक से नहीं मिली है।
विज्ञापन

महिला का करवाया था गर्भपात
जिला अंबाला पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ विपिन भंडारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही महिला अपना गर्भपात के लिए उक्त चिकित्सक के पास आई थी। यहां पर चिकित्सक ने महिला को एमटीपी किट दे दी। जिसे लेने के बाद महिला को रक्तस्त्राव शुरू हो गया था। समस्या बढ़ने पर जब महिला नागरिक अस्पताल पहुंची तो मामला सामने आया। इसके बाद सोमवार को टीम ने क्लीनिक पर दबिश दी। हालांकि दबिश के दौरान क्लीनिक से कोई अन्य एमटीपी किट नहीं मिली है। मगर टीम ने गर्भपात करवाने वाली महिला से उक्त चिकित्सक की पहचान करवाई। पीएनडीटी की टीम ने उक्त चिकित्सक के खिलाफ एमटीपी एक्ट और फर्जी डिग्री के सहारे उपचार करने के मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। अब चिकित्सक से पूछताछ में पता लगाया जाएगा कि वह एमटीपी किट कहां से लाता था और उक्त महिला के अलावा किस- किस को उसने किट बेची है। इससे पहले भी एक मेडिकल स्टोर संचालक एमटीपी किट बेचते हुए काबू किया था। जिसमें कंपनी का मैनेजर व सेल्समैन भी गिरफ्तार किया गया था। अंबाला से पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ विपिन भंडारी, जिला अंबाला के ड्रग कंट्रोलर हेमंत ग्रोवर, पंचकूला की पीएनडीटी टीम से डॉ अमनदीप सिंह, डॉ मोहित शर्मा, ड्र्रग कंट्रोलर प्रवीन चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

1200 रुपये में बेची थी किट
महिला को पहले से ही पांच बच्चे हैं इसी कारण महिला चिकित्सक के पास गर्भपात करवाने के लिए गई थी। चिकित्सक ने महिला के पति से 1200 रुपये लेकर उन्हें किट बेची थी। इसके बाद ही महिला को गर्भपात हो गया और वह उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंची थी।

-
सूचना के आधार पर दाेनों जिलों की संयुक्त टीम ने उक्त चिकित्सक को काबू किया है। जिस पर एमटीपी एक्ट सहित धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। लिंगानुपात को सुधारने के लिए सरकार के निर्देशों पर जगह- जगह दबिश दी जा रही है। जिससे लिंगानुपात में सुधार हो सके।
-- डॉ विपिन भंडारी, नोडल अधिकारी पीएनडीटी अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed