फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake bailors caught from court

Ambala News: कोर्ट से पकड़े गए फर्जी जमानती

Tue, 16 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Fake bailors caught from court
अंबाला। सीजेएम गीतांजलि गोयल की कोर्ट में सोमवार को फर्जी जमानती व शिनाख्ती पकड़े गए। कोर्ट के नायब कोर्ट ईएसआई कुशलपाल ने पुलिस को बुलाने के बाद दोनों आरोपियों को उन्हें सौंप दिया। फर्जी जमानती अमनदीप सिंह जिसका असल नाम शेखर था, इसके अलावा फर्जी शिनाख्ती बसंत सिंह जिसका असल नाम रजत जिंदल था। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


चार युवकों ने व्यक्ति से की मारपीट

बराड़ा। बाइक की साइड लगने पर चार युवकों ने बाइक चालक अजय शर्मा पर हमला कर दिया। बराड़ा थाना पुलिस को दी तहरीर में बराड़ा के जलुभी गांव निवासी अजय शर्मा ने बताया कि 12 सितंबर को उगाला बाजार में गया तो बाइक साथ चल रहे दो युवकों की बाइक से हल्की सी टकरा गई थी। उस समय भी अभद्र व्यवहार करने के बाद मारपीट की थी। मामला शांत होने के बाद दोबारा घर आ गए थे। उसके बाद भी बस अड्डे पर रोककर सुहाता गांव निवासी गुरकिरतपाल, आखिल, अभिषेक, वंश ने हमला कर दिया। बाइक छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन


पानी में डूबे औद्योगिक क्षेत्र की फैक्टरी से लाखों का सामान चोरी

अंबाला। टांगरी नदी के उफान पर आने के बाद 3 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र में हुए जलभराव के बीच एक फैक्टरी में चोरी हो गई। महेश नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी निखिल वर्मा ने बताया कि उनकी कैंट के औद्योगिक क्षेत्र में एसएम मशीन टूल के नाम से कंपनी है। 3 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र में हुए जलभराव के कारण छह-छह फीट तक पानी भर गया था। 14 सितंबर को वह अपनी प्रबंधक वकील रमनीक कौर मरवाह के साथ गया तो देखा कि कैंची गेट खुला हुआ था। कार्यालय के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था। सारा सामान अस्त-व्यस्त था व चोरी की घटना घटित हो चुकी थी। हालांकि वह अभी नुकसान का सही अनुमान नहीं लगा पाए है। जैसे-जैसे सफाई हो रही है तो पता किया जाएगा। पुलिस द्वारा फिलहाल चोरी हुए सामान की कीमत साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है। महेश नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान से जेवरात व 3500 रुपये की नकदी चोरी
अंबाला। राम नगर स्थित मकान में चोरी हो गई। अंबाला कैंट के राम नगर निवासी आशुतोष सहगल ने बताया कि वह अपने घर पर नहीं था। 13 सितंबर को गया तो देखा कि घर से एक सिलिंडर, 1 बेटे का चांदी का कड़ा, 3500 रुपये की नकदी नहीं मिली। सीसीटीवी खंगाले तो पता चला कि 7 सितंबर को सुबह के समय शिवपुरी कॉलोनी निवासी युवक मिथुन घर के ताले खोल सामान चुरा ले गया। महेश नगर थाना पुलिस ने मिथुन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

देसी पिस्टल व सात कारतूस सहित एक काबू
नारायणगढ़। बाबा मारकंडा नदी के निकट से पुलिस की टीम ने देसी पिस्टल व सात कारतूस सहित आरोपी को काबू किया है, जिसकी पहचान संदीप के रूप में हुई है। पकड़े गए युवक के पास से बिना नंबर की बाइक भी बरामद हुई है। नाकाबंदी के दौरान आरोपी को रोकने पर तलाशी ली गई तो उससे देसी पिस्टल व सात कारतूस बरामद हुए।



एक क्विंटल से ज्यादा नशे के साथ एक आरोपी काबू

अंबाला। धनौरा गांव के मोड पर पुलिस ने कार सवार बसौली गांव निवासी रजवंत सिंह को 101.360 किलोग्राम डोडा चूरापोस्त सहित काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशीला पदार्थ चूरापोस्त बेचने का काम करता है जो कार में नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed