{"_id":"5deab6c68ebc3e1be4696cf8","slug":"facility-ambala-news-knl142916179","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार उद्घाटन के 8 माह बाद जिला शिक्षा सदन की शुरुआत हो ही गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के पहले जिला शिक्षा सदन का उद्घाटन किया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त में विधायक असीम गोयल ने दोबारा इस शिक्षा सदन का उद्घाटन किया लेकिन दो-दो बार उद्घाटन के बावजूद अधिकारियों की लापरवाही के चलते जिला शिक्षा सदन शुरू नहीं हो पा रहा था। अक्टूबर में धनतेरस से पहले पीडब्ल्यूडी ने इस शिक्षा सदन को शिक्षा विभाग के सुपुर्द भी कर दिया था फिर भी शिक्षा अधिकारियों ने चारों कार्यालयों को इसमें शिफ्ट करने की जहमत नहीं उठाई। लेकिन सोमवार को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने सारा सामान उठाया और नए शिक्षा सदन में रख दिया। अमर उजाला ने इस पूरे मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
क्लर्क व सहायक इत्यादि की शिफ्टिंग से अब अधिकारी भी होंगे यहां आने को मजबूर
डीईओ कार्यालय के क्लर्क, सहायक, स्टेनो इत्यादि के यहां आने के बाद अब अधिकारी यहां आने को विवश होंगे। इसी तरह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला शहर के अलावा डीपीसी कार्यालय जोकि इस समय अंबाला छावनी में चल रहा है उन्हें भी अपना कार्यालय यहां शिफ्ट करना ही होगा।
दर-दर की ठोकरों से मिलेगी जनता को निजात
चारों कार्यालय एक ही छत के नीचे होने से अंबाला की जनता को अब दर-दर की ठोकरें खाने से निजात मिलेगी। फिलहाल डीईओ कार्यालय किराये के भवन में सेक्टर 8 में, डीईईओ कार्यालय सेक्टर 10 में और डीपीसी कार्यालय अंबाला छावनी में चल रहा है। ऐसे में एक ही कार्य के लिए अभिभावकों को करीब 20 किलोमीटर तक के धक्के खाने पड़ रहे थे।