फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eye department shifted to civil hospital, separate registration counter will be built

Ambala News: नागरिक अस्पताल में शिफ्ट हुआ नेत्र विभाग, अलग से बनेगा पंजीकरण काउंटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Eye department shifted to civil hospital, separate registration counter will be built
नागरिक अस्पताल में मरीजाें की जांच करते हुए नेत्र रोग चिकित्सक। संवाद
अंबाला सिटी। 15 वर्षों के बाद नेत्र विभाग को नागरिक अस्पताल में जगह मिली है। सोमवार से आंखों की ओपीडी शुरू हो गई। अस्पताल आने वाले मरीजों को भी अब राहत मिलेगी। मरीजों को अब एक ही जगह पर सभी सुविधाएं मिल जाएंगी।
विज्ञापन

सोमवार को करीब 100 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचे। ओपीडी के साथ-साथ ओटी के लिए भी कमरा बना दिया गया है। जहां पर आंखों के मरीजों के ऑपरेशन होंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते 15 वर्षों से सीएमओ कार्यालय में चल रहे नेत्र विभाग की बिल्डिंग की हालत बेहद खस्ता थी। जगह- जगह बिल्डिंग की दीवारों में सीलन लगी हुई है। बारिश के समय में पानी भी भर जाता है। ऑपरेशन रूम में भी फंगस के कारण नेत्र रोगियों को इंफेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इसके चलते नेत्र विभाग को नागरिक अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अलग से बनेगा पंजीकरण काउंटर
अस्पताल में रोजाना 1500 मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। ऐसे में आंखों की जांच करवाने के लिए आने वाले मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इसलिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कोरोना पंजीकरण की जगह ही एक काउंटर लगाया जाएगा।
जहां पर नेत्र रोगियों की पर्ची बनेगी। आंखों के मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग होते हैं। अलग काउंटर बनने से उन्हें भी राहत मिलेगी। फिलहाल सामान्य मरीजों के साथ ही आंखों के मरीजों की भी पर्ची बनाई जा रही है। मरीजों की आंखें जांचने के लिए सभी उपकरण ईसीजी कमरे में स्थापित किए गए हैं। इसके अगले कमरे में चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।

नेत्र विभाग को नागरिक अस्पताल में शिफ्ट करके शुरू करवा दिया गया है। ऑपरेशन के लिए भी पहली मंजिल पर कमरा दिया गया है। आंखों के मरीजों को अब सीएमओ कार्यालय तक चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
डॉ़ पूनम चौधरी, पीएमओ अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed