फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eye department is filling life with light

Ambala News: नेत्र विभाग जीवन में भर रहा रोशनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Eye department is filling life with light
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के सीएमओ कार्यालय में स्थित नेत्र विभाग बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। जहां पर बच्चों की आंखों की बीमारी का उपचार विभाग की ओर से निशुल्क कराया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत 18 वर्ष तक के बच्चों की आंखों से संबंधित बीमारी का उपचार किया जा रहा है। इन बच्चों में आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूलों में पंजीकृत बच्चे शामिल होते है। जिनका उपचार विभाग की ओर से निजी अस्पतालों और पीजीआई से कराया जाता है।
विज्ञापन

इसमें वे बच्चे शामिल होते है जिनकी आंखों में तिरछापन या फिर अन्य कोई समस्या होती है। उनका उपचार किया जाता है। विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष आठ लाख रुपये का बजट जारी किया जाता है। इसके साथ ही विभाग द्वारा जुलाई से दिसंबर तक स्कूलों में व जनवरी से जून तक आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की नियमित जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2022 से 2023 में 37 बच्चों का किया उपचार
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत विभाग की ओर से वर्ष 2022 से 2023 तक 37 बच्चों की आंखों का उपचार करवाया है। तो वहीं इस वर्ष 29 बच्चों की आंखों का उपचार किया जाना है। जिसके लिए विभाग अपनी कार्रवाई में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चे की आंख में किसी प्रकार की समस्या होती है तो पांच से सात दिन के भीतर आंखों का उपचार करवा दिया जाता है। विभाग की ओर से पिछले तीन महीनों में बच्चों की आंखों के उपचार के लिए दो लाख रुपए खर्च किए जा चुके हैं।

वर्जन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चों की आंखों का उपचार करवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग की टीमें लगातार काम कर रहीं है। इस मिशन के तहत सरकारी स्कूल व आंगनबाड़ी में पंजीकृत बच्चाें का उपचार किया जाता है।
डॉ. बलविंद्र कौर, डिप्टी सीएमओ, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed