फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eye and throat infection due to cold air

Ambala News: ठंडी हवा से हो रहा आंखों और गले में संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Eye and throat infection due to cold air
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। मौसम में परिर्वतन के कारण इन दिनों सर्दी खांसी के साथ-साथ गले से संबंधित समस्याएं भी बढ़ रही है। ठंडी हवा के कारण ओपीडी में भी मरीजों की संख्या में भी बढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी ओपीडी 1700 से अधिक रही। सबसे अधिक बुजुर्ग और महिलाएं लाइनों में लगी नजर आईं। चिकित्सकों का कहना है कि इन दिनों शाम के समय चलने वाली ठंडी हवा वायरल और गले में खराबी का कारण बन सकती है। शुक्रवार को ईएनटी की ओपीडी भी 120 से अधिक रही। इसके अलावा नेत्र विभाग में भी आंखों के संक्रमण की समस्याएं आनी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

ठंडी हवा गले में खराबी का कारण
ईएनटी चिकित्सक डॉ नेहा ने बताया कि इन दिनाें चलने वाली ठंड के कारण गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। 20 से 30 मरीज गले में खराश के ही देखने में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सर्दी के कारण हल्की सी भी ठंडी चीज खाने या पीने से गला खराब होने का खतरा बना रहता है। इसलिए इन दिनों ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। शाम के समय दही का सेवन करने से भी गले की परेशानी बन जाती है। पानी को भी हल्का गर्म करके ही पीएं, इससे भी गले को आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंडी हवा आंखों के लिए खतरनाक
ठंडी हवाओं के कारण इन दिनों आंखों के संक्रमण वाले मरीज भी देखने में आ रहे हैं। इन दिनों नेत्र विभाग की ओपीडी 100 से अधिक रहती है। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता ने बताया कि ठंडी हवा सीधे आंखों में जाने से आंखों के संक्रमण का खतरा बना रहता है। इसके साथ ही ठंडी हवा आंखों में लगने के कारण ड्राई आई की समस्या भी हो सकती है। इस स्थिति में आंखों से आंसू निकलना बंद हो जाते हैं और आंखों में तेज चुभन महसूस होती है। इससे बचने से लिए दिन के समय चश्मे का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed