{"_id":"6568e2e72d879bc5f50c1f18","slug":"extortion-of-five-lakhs-demanded-from-lawyer-case-ambala-news-c-36-1-amb1002-14554-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अधिवक्ता से मांगी पांच लाख की रंगदारी, केस
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छावनी निवासी अधिवक्ता शौर्य भाटिया से फोन कॉल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस मामले की जानकारी अधिवक्ता ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारी को दी तो उन्होंने बार कक्ष में बैठक कर एफआईआर दर्ज कराने का प्रस्ताव पास किया। इसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारियों को अधिवक्ता की तरफ से शिकायत दी गई है, जिसके बाद मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अधिवक्ता ने बताया कि उनका न तो किसी के साथ विवाद है और न ही कोई पहले विवाद रहा है। उनके पास सामान्य कॉल आई थी जिसमें रंगदारी मांगने वाले ने अधिवक्ता की जान की सलामती के लिए पांच लाख रुपये की मांग की है। इस मामले को अधिवक्ता ने गंभीरता से लिया और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा कि धमकी देने वाला कौन था और वह अधिवक्ता को क्यों अपना निशाना बना रहा है। बार एसाेसिएशन के प्रधान रोहित जैन ने बताया कि अधिवक्ता शौर्य भाटिया के पास रंगदारी के फोन आने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने मांनी मांग, अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार खत्म
27 नवंबर का एडवोकेट विनोद वालिया नारायणगढ़ एक शादी समारोह में गए थे, जहां पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और कुछ लोगों ने एडवोकेट से मारपीट की थी, जिसकी सूचना संबंधित पुलिस थाना को दी गई थी। इस संबंध में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर एडवोकेट ने एतराज जताते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में संघीन धाराएं नहीं लगाई। वहीं एक अन्य मामले में बीते 24 नवंबर को अंबाला छावनी के रहने वाले एडवोकेट शौर्य भाटिया को धमकी भरे फोन कॉल आ रहे थे, जिसमें फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। इस मामले में संबंधित पुलिस द्वारा अभी तक फोन करने वाले आरोपी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया था। इस कारण बार एसाेसिएशन अंबाला का कार्य बहिष्कार चल रहा था। बार एसाेसिएशन के प्रधान रोहित जैन ने बताया कि नारायणगढ़ में अधिवक्ता विनोद वालिया के मामले के संबंध में एसआईटी जांच की पुलिस ने हमें स्वीकृति दे दी है। वहीं अधिवक्ता शौर्य भाटिया के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।