फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   EVM strong room shifted, decision on 8th

Ambala News: ईवीएम स्ट्रांग रूम शिफ्ट, फैसला आठ को

Sun, 06 Oct 2024 04:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
EVM strong room shifted, decision on 8th
अंबाला। अंबाला जिला की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत शनिवार को मशीनों में बंद हो गई। अंबाला कैंट में एसडी कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में देर रात्रि ईवीएम रखी गईं। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए हैं। मशीनों की सुरक्षा के लिए तीन स्तर पर टीमें गठित की गई हैं जो चप्पे-चप्पे की निगरानी करेंगी।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम के ईद-गिर्द कड़ा पहरा किया गया है और किसी भी अंजान व्यक्ति को स्ट्रांग रूम में जाने की इजाजत नहीं होगी। मशीनों को रखने के बाद विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम को सील किया जाएगा और यह सील आठ अक्टूबर की सुबह मतगणना के दिन खुलेगी। वहीं मतदान केंद्रों पर तैनात रहे कर्मचारी देर शाम एसडी कॉलेज में लौट आए और मतदान के लिए दी गई मशीनों और अन्य सामान को जमा करवाने में जुट गए। कर्मचारियों की मदद के लिए पहले ही प्रशासन की तरफ से उचित प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

मशीन जमा करवाने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी अधिक थी और इन्हें स्ट्रांग रूम में रखने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी कम। इसलिए कर्मचारी अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। रात लगभग 9 बजे तक मतदान केंद्रों से बसों का आना जारी था, जबकि पुलिस ने भी सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए हुए थे। इसी प्रकार मुलाना विधानसभा के लिए डीएवी रिवर साइड में भी ऐसे ही हालात देखने को मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रशासन ने दोपहर के समय ही मशीनों को रखने का प्रबंध कर लिया था और इसके लिए मैदान में ही सभी व्यवस्थाएं बनाई गई थी और बूथ स्तर पर मशीनों को जमा करवाने के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती की गई थी। जबकि नारायणगढ़ विधानसभा के लिए बीपीएस प्लेनेटोरियम में स्ट्रांग रुम बनाया गया है और यहां भी मशीनों की सुरक्षा को लेकर उचित प्रबंध किए गए हैं। मतगणना तक सिर्फ अधिकृत व्यक्ति ही यहां आ-जा सकेंगे। इसके अलावा किसी अन्य व्यक्ति को यहां जाने की परमिशन नहीं होगी। मशीनों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और इनकी निगरानी उपायुक्त कार्यालय से भी होगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed