{"_id":"66527ad23fe2ecc66600bf14","slug":"evm-stalled-had-to-wait-ambala-news-c-36-1-ame1006-123630-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ईवीएम ठप, करना पड़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ईवीएम ठप, करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन
नन्यौला में कांग्रेस के शामियाने में चुनाव की जानकारी लेते कांग्रेस पदाधिकारी निर्मल सिंह।
अंबाला सिटी। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी मतदाताओं ने अपनी भूमिका निभाई। सुबह सात बजे से ही ग्रामीण मतदान करने के लिए केंद्रों में पहुंच गए। इस दौरान मोहड़ी मतदान केंद्र में ईवीएम मशीन एक घंटे बाद ही खराब हो गई। इसे बाद में ठीक किया गया। वहीं, परिवहन मंत्री असीम गोयल के पैतृक गांव में ही कांग्रेस के पार्टी बूथ अधिक नजर आए। दोपहर के समय हालांकि मतदाता नजर नहीं आए। इस दौरान कुछ युवा पहली बार मतदान करके वाले युवा उत्साहित दिखे।
एक घंटे बाद ही ईवीएम की बैटरी हुई ठप
गांव मोहड़ी में मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही ईवीएम मशीन की बैटरी ठप हो गई। इसके चलते कर्मचारी मशीन की बैटरी बदलने में जुट गए। इधर मतदाताओं को मशीन ठीक होने का इंतजार करना पड़ा। कुछ मतदाता तो इंतजार से परेशान होकर घर को लौट गए। उन्हें दोबारा 12 बजे वापिस आकर मतदान करना पड़ा।
कड़ी धूप में खड़े रहे मतदाता
आनंदपुर जलबेड़ा और मोहड़ी गांव में मतदाता धूप में खड़े होने को मजबूर हुए। यहां पर मतदाताओं के लिए धूप से बचाव के लिए टैंट का इंतजाम नहीं दिखा। धूप के कारण दोपहर में ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाता केंद्र खाली दिखा। हालांकि नन्यौला गांव में दोपहर के समय भी मतदाता लाइनों में खड़े नजर आए।
विज्ञापन
फाेटो: 85
पहली बार किया मतदान
मोहड़ी गांव के रहने वाले 19 वर्षीय राहुल ने पहली बार मतदान किया। राहुल ने कहा कि वह पिछले वर्ष ही 18 वर्ष का हुआ था। वह मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित है। राहुल ने कहा कि उसे खुशी है कि वह भी अपने मतदान का उपयोग कर देश के प्रजातंत्र का हिस्सा बना है।
फोटो: 42, 51
विपक्षी दल का दिखा अधिक प्रभाव
हरियाणा के परिवहन मंत्री असीम गोयल के पैतृक गांव नन्यौला में कांग्रेस के पार्टी बूथ अधिक नजर आए। जबकि भाजपा का सिर्फ एक बूथ ही नजर आया। इस दौरान कांग्रेस नेता निर्मल सिंह भी जायजा लेने पहुंचे थे।
मशीन हुई प्रभावित तो धीमा हुआ मतदान
मुलाना। लोकसभा चुनाव में हल्का मुलाना के मतदान केन्द्रों पर वोटरों में उत्साह नजर आया । सुबह करीब 11 बजे तक हल्का मुलाना में 20 प्रतिशत मतदान हो गया था। इसके बाद अगले ढ़ाई घंटों में भीषण गर्मी के बीच भी मतदाताओं ने जमकर वोट डाले और दोपहर डेढ़ बजे तक 40 प्रतिशत मतदान किया। इसके बाद मतदान गति धीमी पड़ गई। शाम छह बजे तक हल्का मुलाना में करीब 62 प्रतिशत वोटिंग हुई। एसपी अंबाला जश्नदीप रंधावा ने मुलाना में मतदान केन्द्रों का जायजा लिया और स्थानीय पुलिस को दिशा निर्देश दिए।
वहीं गांव धीन में दोपहर को करीब दो बजे मशीन खराब होने से 20 मिनट मतदान बाधित रहा। मशीन बदलकर फिर से मतदान जारी किया गया। वहीं, खानअहमदपुर गांव में बूथ नंबर 81 पर सुबह आठ बजकर 15 मिनट से करीब आठ बजकर 45 मिनट तक मशीन खराब रही। इससे करीब आधा घंटा मतदान बाधित रहा।
दंपति ने हैदराबाद से आकर किया मतदान
मुलाना में 90 वर्षीय डाॅक्टर दिनेश कौशिक ने अपनी पत्नी ऊषा कौशिक के साथ मत का प्रयोग करने के लिए विशेष रूप से हैदराबाद से अपने पैतृक गांव गोकलगढ़ में पहुंकर मतदान किया।