फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   eveteaser thrashed by females

महिलाओं ने की मनचलों की धुनाई

Thu, 12 Sep 2013 11:50 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Thu, 12 Sep 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
eveteaser thrashed by females
अंबाला में शहर के कैथमाजरी इलाके में महिलाओं ने एक मनचले की जमकर धुनाई कर दी। युवक ने माफी मांगकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


शहर की ‘गुरप्रीत संस्था’ ने ऐस मनचलों को सबक सिखाने की ठान ली है।
हुआ हूं कि शहर की कैथमाजरी का रहने वाला एक युवक बीते काफी समय से एक महिला, जो संस्था की सदस्य है, से छेड़खानी कर रहा था। पहले तो महिला ने इसे नजरंदाज किया।

 इससे मनचले का हौसला बढ़ता गया। महिला ने घर जाकर भी युवक को समझाया लेकिन यह नहीं माना। इसके बाद महिला ने संस्था को लिखित में शिकायत दे दी। संस्था ने भी इस पर कार्रवाई करते हुए तुरंत इस मनचले के घर जा पहुंचे, जबकि काफी संख्या में लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहले तो मनचले को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। महिला ने बताया कि यह युवक आते-जाते फब्तियां कसता है। इस पर कुछ लोग तैश में आ गए और उन्होंने इस युवक की धुनाई कर दी। इसके बाद संस्था के सदस्य व अन्य इसे पुलिस चौकी ले जाने लगे, तो युवक भी सहम गया, जबकि आसपड़ोस के लोगों ने भी कहा कि इस बार इसे छोड़ दे, यह ऐसा नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस युवक ने मामला बढ़ता देख सरेराह महिला के पैर छुए और उससे माफी मांगी, तब मामला शांत हुआ।

संस्था के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि गुरप्रीत संस्था सामाजिक कार्यों के साथ-साथ महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों पर भी तुरंत कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed