{"_id":"6748d166cf67da5bfe048139","slug":"everyone-is-allowed-to-follow-their-religion-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-133563-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी को धर्म के पालन की इजाजत : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी को धर्म के पालन की इजाजत : विज
विज्ञापन
अंबाला। हमारे देश का संविधान हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की इजाजत देता है और ऐसे किसी को रोका नहीं जा सकता। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने जम्मू एवं कश्मीर में स्कूल में तिलक लगाकर आए बच्चों को टीचर की ओर से प्रताड़ित करने के मामले में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही। वहीं, ईवीएम के लिए अब सभी विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के साथ आ गई हैं, इस पर कैबिनेट मंत्री ने तंज कसते हुए कि अब इन्होंने हार को हार न मान कर जोकि प्रजातंत्र में जनता के फैसले को स्वीकार करना होता है, अब ये बहाने बना रहे हैं।
कोई कहता है मेरी स्याही गिर गई थी, कोई कहता है मेरी कलम टूट गई थी। इसलिए मैं पेपर नहीं दे सकता। वास्तविकता तो ये है कि जनता ने इनको नकार दिया है जबकि अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी-झोपड़ियां में जाकर लोगों से यह कहा था कि अगर वे लोग भाजपा को वोट देकर जिताएंगे तो उनकी झोपड़ियां गायब हो जाएंगी।
इस पर पलटवार करते हुए विज ने कहा कि भाजपा ने ऐसा कभी नहीं कहा। उन्होंने केजरीवाल को झूठ की मशीन गन बताया है, ये झूठ पर झूठ बोलते रहते हैं। हुड्डा का कहना है कि एक तरफ डेंगू का कहर बढ़ रहा है और दूसरी तरफ सरकार लोगो की जान बचाने में असफल है, इस पर कैबिनेट मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि हुड्डा साहब को डेंगू कहा से काट गया, अब तो डेंगू जा रहा है। डेंगू को देखते हुए अस्पताल में पूरे इंतजाम किए गए हैं, जगह-जगह फॉगिंग करवाई जा रही है।