फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Every behavior of a saint is full of knowledge and devotion: Sadhvi Hemsuda Bharti

संत का प्रत्येक व्यवहार ज्ञान एवं भक्ति से भरा होता है : साध्वी हेमसुदा भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Every behavior of a saint is full of knowledge and devotion: Sadhvi Hemsuda Bharti
नारायणगढ़। दिव्या ज्योति जागृति संस्थान हुसैनी रोड स्थित आश्रम में साप्ताहिक सत्संग में आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी हेमसुदा भारती और साध्वी रेनू भारती प्रवचन किए। उन्होंने कहा कि संत का प्रत्येक व्यवहार ज्ञान एवं भक्ति से भरा हुआ होता हैं। पवित्र संत की सेवा करके प्राप्त की गई विद्या, विनय और विवेक लाती हैं।सेवा से आशीर्वाद मिलते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ज्ञान से ब्रह्मा को जाना जा सकता हैं, मगर उसे पाया नहीं जा सकता। प्रेम की परिकाष्ठा बहुत ऊंची है, प्रभु को केवल प्रेम की डोरी से बांधा जा सकता है। प्रेम की दीवानगी के कारण बाल कृष्ण आज भी बृजवासियों की रग-रग में उनका वास है। उन्होंने कहा कि आज युवा वर्ग विदेशों की ओर आकर्षित हो रहे है, और जन्म देने वाले मां--बाप की आंखे उनकी राह देखते-देखते थक जाती हैं, मगर याद रखना कि मां-बाप तो तीर्थों में श्रेष्ठ तीर्थ है, उनकी सेवा ही परमात्मा की सेवा है।
विज्ञापन

उन्होंने नौवें गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस के बारे में बताया कि मुगल शासक औरंगजेब ने गुरु जी को इस्लाम धर्म अपनाने का आदेश दिया था, लेकिन गुरु जी ने इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह अपना सिर कटवा सकते है लेकिन अपने धर्म से नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

औरंगजेब के आदेश पर 24 नवंबर 1675 को दिल्ली में चांदनी चौक में गुरु तेग बहादुर जी को शहीद कर दिया गया। उनका बलिदान हमें सिखाता है कि धर्म की रक्षा के लिए बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का अवसर प्रदान करता हैं। सत्संग के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed