फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even the elderly showed enthusiasm in the walkathon.

Ambala News: वॉकथॉन में बुजुर्गों तक ने दिखाया जोश, नाटक से बताई मतदान की महत्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Even the elderly showed enthusiasm in the walkathon.
अंबाला सिटी। जेल लैंड स्थित हर्बल पार्क के पास रविवार सुबह अमर उजाला की ओर से वॉकथॉन का आयोजन किया। यह मतदाता जागरूकता पर आधारित थी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एडीसी अपराजिता रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम दर्शन कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा और राजकीय बहुतकनीकी संस्थान प्राचार्य डॉ. राजीव सपरा मौजूद रहे। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता और पौधे भेंट कर किया। शुभारंभ के दौरान कलाधारा नाटक ग्रुप के कलाकारों ने नाटक के माध्यम से मतदान की महत्ता बताई। इसके बाद मुख्य अतिथि अपराजिता ने लोगों को इस महापर्व में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ता एलपीएस बोसार्ड और सहयोगी के रूप में टीएमटी पॉलीमर से अर्पण गोयल, एक्सपर्ट इमीग्रेशन से दिनेश शर्मा और नन्हें कदम ट्रस्ट से पारुल नागपाल ने भी प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

इसके बाद एडीसी और अन्य अतिथियों ने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें जिला खेल विभाग के खिलाड़ियों सहित 230 लोगों और 14 सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और दो कॉलेजों से प्रतिभागियों ने कदम से कदम मिलाए। मंच संचालन समाजसेवी राकेश मक्कड़ ने किया। अंत में मुख्य अतिथि एडीसी अपराजिता ने विशिष्ट अतिथियों को भी सम्मानित किया और अमर उजाला संस्थान की सराहना की।
विज्ञापन


बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने की प्रतिभागिता
अमर उजाला की ओर से आयोजित वॉकथॉन हर्बल पार्क से शुरू होकर शहर के आर्य चौक, पॉलीटेक्निक, सिविल अस्पताल, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के मोड से होते हुए पुलिस लाइन से होते हुए वापस हर्बल पार्क पहुंची। वॉकथॉन के दौरान युवा खिलाड़ी, बच्चे व शहर के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों ने एक-दूसरे के साथ कदम मिलाए। मतदाता जागरूकता के नारे भी लगाए। वहीं, वॉकथॉन का जगह-जगह फूलों से स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये संस्थाएं रहीं शामिल

वॉकथाॅन में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली, शहर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान से शिक्षक दलविंद्र सिंह, एनसीसी कैडे्टस, गुड मॉर्निंग क्लब के सदस्य, अंबाला साइक्लिंग के सदस्य, सेक्टर-9 से प्रद्युमन सचदेवा, रिटायर इंजीनियर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान नरेश चोपड़ा, मामचंद, राजकुमार, रामपाल बजाज, खेल विभाग की तरफ से जिला खेल अधिकारी की अनुपस्थिति में वुशू कोच रविंद्र, हॉकी कोच जतिंद्र, एथलेक्टिक कोच तेजवीर पहुंचे। इसी तरह गुरु की रहमत एनजीओ से बिंपी रेखी व अन्य महिलाएं, जिला युवा विकास संगठन से कोऑर्डिनेटर अजय तिवारी और उनकी टीम, कच्चा आढ़ती एसोसिएशन से गौरव गुप्ता व उनके साथी, डीएवी कॉलेज शहर से इतिहास प्रवक्ता प्रो. चांद सिंह, राजपूत चौहान सभा मंदिर बड़ा शिवाला प्रधान शम्मी चौहान, सचिव ऋषि कौशल, सदस्य चमन लाल, पवन कुमार, विनोद कुमार भी शामिल रहे। कलाधारा थिएटर ग्रुप की तरफ से तुषार, मनीषा, मनीश, नीरज, यश, अंकुश, करन, कार्तिक, रोबिन, अनुज और विवेक भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों ने भी दिखाया जोश

इस मौके पर वॉकथॉन में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर नाम चमकाने वाले खिलाड़ियों ने भी शोभा बढ़ाई। इसमें हॉकी से कृष, लक्ष्य, हितेश, वूशु से कृतिका, कनिष्का, आन्या, अयेश, मुस्कान, अथा, रिया, कृति, पायल और बास्केटबॉल से सक्षम हुड्डा, जसजीत सिंह, रितिक कुमार, सक्षम शर्मा भी शामिल रहे। वहीं, वॉकथॉन में प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों और युवाओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

कोट्स

चुनाव के महापर्व में मतदाताओं को अधिक से अधिक प्रतिभागिता करनी चाहिए। हमें आसपास के लोगों को इस अवसर पर जागरूक करना चाहिए।

अपराजिता, एडीसी, अंबाला।

कोट्स

चुनाव में सभी को बढ़-चढ़कर उत्साह के भाग लेना चाहिए। खुद मतदान करने के साथ परिवार के सदस्यों को भी मतदान के लिए प्रोत्साहित करें और लोगों को भी मतदान को लेकर जागरूक करना चाहिए।


दर्शन कुमार, एसडीएम अंबाला शहर।

कोट्स

एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है। इससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed