{"_id":"68d04a2ec3c361eb0e092b9c","slug":"even-after-the-reduction-in-rail-neer-rates-passengers-will-not-get-any-relief-ambala-news-c-36-1-amb1001-150054-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रेल नीर के रेट कम होने के बाद भी यात्रियों को नहीं मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रेल नीर के रेट कम होने के बाद भी यात्रियों को नहीं मिलेगी राहत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बिकने वाली रेल नीर की बोतल के रेट कम नहीं होंगे। रेल नीर को पुराने रेट पर ही बेचा जाएगा।
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लि. (आईआरसीटीसी) ने इस संबंध में रेल नीर की सप्लाई देने वाले प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं कि जब तक आईआरसीटीसी की तरफ से लिखित में नहीं आ जाता, तब तक वो पहले की तरह ही रेल नीर की निर्धारित रेट ही चालू रखेंगे।
यह दिया तर्क : पूरे देश में रेल नीर की सप्लाई की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास है, इसलिए आईआरसीटीसी ने तर्क दिया है कि उनके पास काफी मात्रा में पानी का स्टॉक पड़ा हुआ है और इस पर 15 रुपये की लेबलिंग भी हो रखी है।
ऐसे में उत्पाद यूनिट से माल भी तैयार होकर लगातार आ रहा है और वहां भी रेल नीर की बोतल के लिए नए स्टीकर आदि को बनाने के लिए अभी तक कोई निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में अभी यात्रियों को रेल नीर पर मिलने वाली एक रुपये की छूट का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
जीएसटी का हवाला देकर कम किए रेट : रेलवे ने शनिवार शाम को लिखित आदेश जारी करके जोन सहित मंडल प्रबंधकों को व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए थे। इसमें जीएसटी की कमी का हवाला दिया गया था। रेलवे ने एक लीटर और आधा लीटर रेल नीर की बोतल के रेट एक रुपया कम कर दिया था। इसमें एक लीटर रेल नीर की 15 रुपये की बोतल को 14 रुपये में और आधा लीटर की बोतल को 10 रुपये की जगह 9 रुपये में बेचने के निर्देश दिए हैं, हालांकि ये व्यवस्था सोमवार को तय की जाएगी।