फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after being positive, the continues to meet people , Ambala

पॉजिटिव होने पर भी लोगों से मिलता रहा नंबरदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Even after being positive, the continues to meet people , Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। कोरोना नियमों की अवहेलना कर संक्रमित नंबरदार घर से बाहर घूम रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर बराड़ा एएसएमओ डॉक्टर बीरबल ने नाराजगी जताई और होम आइसोलेशन का समय पूरा होने तक घर में रहने के आदेश दिए। साथ ही अवहेलना होने पर एफआईआर दर्ज करवाने के चेतावनी दी।
गांव धीन निवासी गांव का नंबरदार कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद होम आइसोलेशन के नियम तोड़कर घर से बाहर घूम रहा था। इस दौरान व दोसड़का और बराड़ा तहसील में भी गया। जब इस बात की शिकायत बराड़ा एएसएमओ डॉ. बीरबल को मिली तो वह अपनी अपनी टीम व पुलिस बल सहित आइसोलेट मरीज के पास पंहुचे व मरीज के पड़ोसियों से पूछताछ की। इस पर पता चला कोविड मरीज घर से बाहर आता जाता रहता है और होम आइसोलेशन के नियमों को तोड़कर अन्य लोगों के स्वास्थ्य को भी खतरे में डाल रहा है। वह 16 मई को कोविड पॉजिटिव पाया गया था। डाक्टरों के अनुसार उसका होम आइसोलेशन पीरियड 30 मई तक है।
विज्ञापन

आटा चक्की पर जारी है ग्राहकों का आना
जानकारी के अनुसार व्यक्ति की आटा चक्की भी है, जिसे वह पॉजिटिव आने के बाद भी चला रहा था। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने उसे आटा चक्की बंद करने के लिए कहा था।जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आटा चक्की का रजिस्टर जांचा तो उसमें तारीख लिखी मिली। यहां तक कि पूछताछ में युवक ने स्वयं मंदिर जाने की बात भी कबूल की और शोक सभाओं में भी शामिल होने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीन गांव में कोविड पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन होने के बावजूद घर से बाहर घूम रहा था। उसे आगे से ऐसा न करने की अंतिम चेतावनी दे दी है। अगर वह फिर से ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. बलबीर, एएसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed