{"_id":"67592b90fae41202ae047d46","slug":"epdm-track-will-be-built-in-subhash-park-at-a-cost-of-one-crore-ambala-news-c-36-1-amb1001-134159-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुभाष पार्क में एक करोड़ की लागत से बनेगा ईपीडीएम ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुभाष पार्क में एक करोड़ की लागत से बनेगा ईपीडीएम ट्रैक
विज्ञापन
अंबाला छावनी सुभाष पार्क के अंदर बना सिमेंटिड ट्रैक। संवाद
अंबाला। सुभाष पार्क में जल्द ही एथिलीन प्रोपलीन डायन मोनोमर (ईपीडीएम) ट्रैक का निर्माण किया जाएगा जोकि बुजुर्गाें और नौजवानों के लिए एक विशेष प्रकार की रबड़ से तैयार किया जाएगा जो दौड़ने के साथ पैदल चलने में भी सहायता प्रदान करेगा और इससे घुटनों व पैरों में भी दर्द दूर हो जाएगा। इस ट्रैक को तैयार करने पर नगर परिषद की ओर से लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यह ट्रैक सुभाष पार्क में बने सिमेंट का ट्रैक के ऊपर बनाया जाएगा जोकि लगभग एक किलोमीटर लंबा है। इस सुविधा से मौजूदा ट्रैक को एक नया रूप मिलेगा जोकि आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा रोजाना सुबह-शाम ट्रैक पर सैर करने वाले सैंकड़ों लोगों को मिलेगा जोकि अभी सिमेंट के ट्रैक पर सैर करते हैं।
वरिष्ठ जनों के लिए विशेष सौगात
दरअसल पार्क आने वाले कुछ वरिष्ठ जनों ने हरियाणा के कैबिनेट मंत्री के संज्ञान में जानकारी लाई थी कि अब बुढ़ापे में सिमेंट के ट्रैक पर सैर करना काफी कष्टदायक है। इस कारण वो पार्क में सैर नहीं कर पाते और एक तरफ बैठे रहते हैं। इसलिए कैबिनेट मंत्री ने नप अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर एक ऐसे ट्रैक का निर्माण किया जाए जो बुजुर्गों के साथ युवाओं के लिए भी एक सौगात बन सके।
विज्ञापन
खुलेगी ई-लाइब्रेरी
सुभाष पार्क आने वाले लोगों को जल्द ही कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इसमें ई-लाइब्रेरी भी शामिल है। इस पर लगभग दो करोड़ 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इसी प्रकार सुभाष पार्क के दूसरे हाल में खेल प्रेमियों के लिए स्क्वैश कोर्ट बनाया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर सुभाष पार्क के एक हाल में ई-लाइब्रेरी बनाई जाएगी तो दूसरे में स्कवैश कोर्ट बनाया जाएगा। इसी प्रकार पार्क के अंदर लगभग एक किमी ट्रैक का भी नवीनीकरण किया जाएगा। इन सुविधाओं के विस्तार की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।