{"_id":"64e8ff0c4d6835ae2608a795","slug":"environment-protected-cycle-track-will-be-built-in-gandhi-maidan-30-lakh-will-be-spent-ambala-news-c-36-1-amb1001-9201-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: गांधी मैदान में बनेगा पर्यावरण संरक्षित साइकिल ट्रैक, 30 लाख होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: गांधी मैदान में बनेगा पर्यावरण संरक्षित साइकिल ट्रैक, 30 लाख होंगे खर्च
विज्ञापन
अंबाला। गांधी मैदान में नए सिरे से बनने वाला साइकिल ट्रैक पर्यावरण संरक्षित होगा। ट्रैक के आसपास फल व फूलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। वहीं मैदान के मध्य में एक छोटा पार्क और ट्रैक के नजदीक बैंच लगाए जाएंगे, ताकि साइकिलिंग का मजा लेने वाले लोग हरे-भरे वातावरण में कुछ देर आराम सकें। इस योजना पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च होंगे। ट्रैक के निर्माण व सुंदरीकरण के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी कर दिया है, ताकि कार्य जल्द शुरू करवाया जा सके।
गौरतलब है कि कैंटोनमेंट बोर्ड में साइकिलिंग प्रेमियों के लिए निशुल्क साइकिल की सुविधा प्रदान की गई है। इसी तर्ज पर गांधी मैदान में भी निशुल्क साइकिल सुविधा देने की योजना तैयार की जा रही है। लोग आधार कार्ड या पहचान पत्र दिखाकर गांधी मैदान में ही साइकिल स्टैंड से निशुल्क साइकिल ले सकेंगे। फिर साइकिलिंग के बाद दोबारा इसे स्टैंड में खड़ा कर सकें।
बनाई जा रही दीवार
साइकिल ट्रैक के साथ लगे मिट्टी के ढेर को समतल कर दिया है। यहां जल्द ही नाइट फूड स्ट्रीट के लिए पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। वहीं मैदान में होने वाले जलभराव की निकासी के लिए मैदान से लेकर गांधी मार्केट के मुख्य नाले तक पाइप डाल दी गई है। गांधी मैदान की चाहारदिवारी का कार्य चल रहा है जोकि जल्द ही निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
चार साल पहले शुरू हुआ कार्य
नगर परिषद ने अगस्त 2019 में गांधी मैदान में 30 लाख रुपये से तैयार होने वाले सीमेंट के साइकिल ट्रैक का निर्माण शुरू किया था। इस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च हो गए। गांधी मैदान के साथ बन रहे बैंक स्क्वेयर के निर्माण कार्य की वजह से ट्रैक खराब हो गया। आधा ट्रैक धंस गया। वहीं दलदल और मिट्टी की वजह से कुछ ट्रैक पानी में विलुप्त हो गया।
गांधी मैदान में पर्यावरण संरक्षित साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा। ट्रैक के आसपास फल व फूलदार पौधे रोपित किए जाएंगे। यहां एक छोटे और सुंदर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। इसमें बच्चों के झूले और बुजुर्गाें के बैठने के लिए बैंच आदि भी लगवाए जाएंगे।
-मंदीप सिंह, एक्सईएन, नप सदर।