फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encroachment removed from Sadar, Ram Bazar Road

सदर, राम बाजार रोड से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Sadar, Ram Bazar Road
अंबाला छावनी स्थित सदर बाजार से अतिक्रमण हटवाते इंस्पेक्टर विजय व नगर परिषद अंबाला सदर की टीम। - फोटो : Ambala
अंबाला। अंबाला नगर परिषद की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ वीरवार को सदर बाजार और राम बाजार रोड पर दुकानों के आगे हुए अतिक्रमण हटाया। कैंट थाना प्रभारी विजय कुमार ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

त्योहारी महीना शुरू होने से पहले ही बाजारों में दुकानों के आगे सामान के स्टॉल लगना शुरू हो चुके थे। अतिक्रमण के अलावा वाहनों की आवाजाही और बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर जहां तहां खड़े करने से यहां ट्रैफिक सिस्टम प्रभावित है। लोगों का कहना है कि दुकानों से ज्यादा सामान सड़कों पर रखा गया है। इसकी वजह से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि एक दिन पहले अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर निगम के कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा छावनी नगर परिषद पहुंचे थे और व्यवस्था बनाने की हिदायत भी दी थी। इसके बाद वीरवार को नगर परिषद की टीम हरकत में आई और सदर बाजार से बाजाजा बाजार, चौड़ा बाजार, हलवाई बाजार, गुड़ बाजार, सब्जी मंडी,दाल बाजार सहित अन्य मार्गों से डिवाइडरों के किनारे खड़े वाहनों को भी हटवाया। नगर परिषद के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि व्यवस्था को बनाने के लिए दुकानों, रेहड़ी फड़ी वालों को चेतावनी दी गई है।

अंबाला छावनी स्थित गुड़ बाजार से अतिक्रमण हटवाते  नगर परिषद अंबाला सदर की टीम।

अंबाला छावनी स्थित गुड़ बाजार से अतिक्रमण हटवाते नगर परिषद अंबाला सदर की टीम।- फोटो : Ambala

अंबाला छावनी स्थित बजाजा बाजार से सामान हटाता दुकानदार।

अंबाला छावनी स्थित बजाजा बाजार से सामान हटाता दुकानदार।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed