{"_id":"668f07c255e757f2d70506a4","slug":"encroachment-is-spreading-on-the-newly-constructed-road-worth-lakhs-ambala-news-c-36-1-amb1001-125948-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लाखों की नवनिर्मित सड़क पर पांव पसार रहा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लाखों की नवनिर्मित सड़क पर पांव पसार रहा अतिक्रमण
विज्ञापन
नाइट स्ट्रीट फूड के साथ बनी नवनिर्मित सड़क पर लगे गंदगी के ढेर। संवाद
अंबाला। 50 लाख से बनी नवनिर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क का वाहन चालक फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। सड़क तैयार होने के बाद यहां अतिक्रमण पांव पसार रहा है। रही-सही कसर नाले से निकाली गंदगी से पूरी हो रही है।
ऐसे में आने वाले दिनों में इस सड़क पर रेहड़ी और फड़ी भी सजने लगेंगी, जोकि स्थानीय निवासियों, इंदिरा पार्क आने वाले लोगों और दुकानदारों के लिए सिरदर्दी बन जाएंगी। इसे हटाना नगर परिषद के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा। संतोष कुमार, दीपक खन्ना और रमेश गुप्ता ने बताया कि गांधी मैदान के साथ बन रही नाइट स्ट्रीट फूड के साथ नगर परिषद ने लगभग 50 लाख की लागत से निर्माण किया है।
यह सड़ृक आने वाले समय में बाजार जाने वाले लोगों के लिए काफी राहत लेकर आएगी। इस रास्ते के माध्यम से सीधा वाहन चालक विजय रत्न चौक तक पहुंच सकेंगे। वहीं वाहन चालक राय मार्केट के पीछे बनी नगर परिषद की पार्किंग तक भी पहुंच पाएंगे, लेकिन सड़क के शुरू होने से पहले ही अस्थायी अतिक्रमण पनपने लगा है। कुछ दुकानदारों ने तो पहले ही इस सड़क के साथ काफी जगह पर पक्का निर्माण किया है जोकि जांच होने के बाद ही सामने आ पाएगा कि इसमें कितनी जगह पर कब्जा किया गया है।
विज्ञापन
दूसरी ओर विजय रत्न चौक के पास ही रास्ते पर रेहड़ी और फड़ी सजने लगी हैं, इसलिए वाहन चालक चाहकर भी इस रास्ते का फायदा नहीं उठा पा रहे। ऐसे में आने वाले दिनों में यह समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है और लोग बेखौफ होकर इस रास्ते पर अस्थाई अतिक्रमण कर सकते हैं। इसलिए नगर परिषद को इसे पहले ही चरण में रोक देना चाहिए।
वर्जन
मैंने अभी चार्ज संभाला है। अगर सड़क पर कहीं भी अतिक्रमण है तो जांच के बाद उसे जरूर हटवाया जाएगा। किसी को भी सरकारी जगह पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जल्द ही इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।
रविंद्र कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।