{"_id":"6a2c81e531b1d9163e006394","slug":"encroachment-and-debris-on-the-tangri-river-bridge-have-increased-difficulties-for-villagers-ambala-news-c-36-1-amb1001-164664-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टांगरी नदी पुल पर अतिक्रमण और मलबे से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टांगरी नदी पुल पर अतिक्रमण और मलबे से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ी
Sat, 13 Jun 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 13 Jun 2026 03:32 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी में टांगरी नदी के बंद स्पैन। संवाद
अंबाला। जगधारी रोड स्थित टांगरी नदी पुल के नीचे बने स्पैनों में मलबे और अवैध निर्माण ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय निवासी कमल कांत द्वारा दायर शिकायत पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने स्पष्ट किया है कि समस्या उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर की है।
अंबाला की परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि पुल के स्पैनों को ईपीसी ठेकेदार द्वारा पहले ही साफ करवा दिया गया है। एनएचएआई के अनुसार, पुल के डाउनस्ट्रीम में तीन बे के सामने कुछ दुकानों और निर्माणों ने रास्ता रोका हुआ है, जो राजमार्ग परियोजना की सीमा से बाहर हैं । इसके साथ ही, दुकान मालिकों द्वारा की गई मिट्टी की भराई से बारिश के पानी का बहाव बाधित हो रहा है । प्राधिकरण ने शिकायतकर्ता को जिला प्रशासन और सिंचाई विभाग से संपर्क कर अतिक्रमण हटवाने की सलाह दी है।
उधर, सिंचाई विभाग के उप-मंडल अधिकारी ने जांच रिपोर्ट में जानकारी दी है कि सरसेहड़ी साइड पर अस्थाई बांध और मलबे को हटाने का काम मौके पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि टांगरी पुल के बंद स्पैनों को हटवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में टाउन प्लानिंग और राजस्व विभाग की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। हालांकि, शिकायतकर्ता कमल कांत ने 10 जून को इस जवाब पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने लिखित में मांग की है कि जब तक मौके पर काम पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक उनकी शिकायत को बंद न किया जाए। संवाद
विज्ञापन
धरातल पर जब तक व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं होती, उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। अब यह देखना है कि क्या मानसून से पहले स्टोन पीचिंग, अस्थाई बांध का निर्माण और टांगरी नदी की खुदाई होती है या नहीं।
कमल कांत, शिकायतकर्ता।