फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encouraging girl students to develop their creative abilities

Ambala News: छात्राओं को सृजन क्षमता विकास के लिए किया प्रोत्साहित

Sat, 29 Nov 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 29 Nov 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Encouraging girl students to develop their creative abilities
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। लक्ष्मी देवी आर्य गर्ल्स हाई स्कूल में शुक्रवार को अंशुल बनमाली मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें ट्रस्ट की ओर से निर्धन छात्राओं की सहायतार्थ छह महीने की स्कूल फीस दी गई। इसके साथ ही एक अन्य सेवा प्रकल्प के तहत छात्राओं में सृजन क्षमता के विकास के लिए उन्हें लेखिका अनुष्का शर्मा द्वारा लिखित कहानी संग्रह मां का जन्मदिन की प्रतियां भेंट की गईं ताकि वे लेखिका की मिसाल से प्रेरणा लेकर अपनी सृजन क्षमता का विकास कर सकें। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हंसराज माही रहे। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा को ट्रस्ट की तरफ से स्कूल फीस का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रधान ओम बनमाली ने बताया कि समाज के उपेक्षित वर्ग की सहायतार्थ ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक सेवा से संबंधित विभिन्न सेवा प्रकल्प आयोजित किए जाते हैं। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम किया था। इस दौरान रोटेरियन मधुशील अरोड़ा अशोक अरोड़ा एवं रोटेरियन अनिल सहगल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed