फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encounter with police, shooter of Harbilas murder case killed

संशोधित : पुलिस से मुठभेड़, हरबिलास हत्याकांड का शूटर ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Encounter with police, shooter of Harbilas murder case killed
मुलाना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश सचिव और वकील हरबिलास की पांच गोलियां मारकर हत्या करने के मामले में शूटर सागर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। ये हत्याकांड 24 जनवरी को हुआ था। मृतक की पहचान शहजादपुर के भुर्ज गांव निवासी सागर के रूप में हुई।
विज्ञापन

इस कार्रवाई को अंबाला-करनाल एसटीएफ और अंबाला पुलिस की संयुक्त टीम ने मुलाना महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास अंजाम दिया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने गोलियां चला दीं। इस मुठभेड़ में एसटीएफ के दो एएसआई प्रवीण और दिनेश भी घायल हो गए। हालांकि गोली उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी।
विज्ञापन

सागर के शव को पुलिस ने छावनी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक सागर की पीठ और आंख के पास गोलियां लगी हैं। वीरवार को डॉक्टरों का बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा। दरअसल, चार शूटरों ने नारायणगढ़ में 24 जनवरी की रात को इनोवा में बैठे हमला कर दिया था। हरबिलास की पांच गोलियां लगने पर मौत हो गई थी। जबकि चुन्नू के भी एक गोली लगी थी और गूगल पंडित घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहजादपुर के बुर्ज गांव का निवासी था सागर

स्थानीय लोगों की मानें तो 23 वर्षीय सागर उर्फ सूर्या शहजादपुर के बुर्ज गांव का निवासी था। सागर पर लड़ाई-झगड़े के करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। वहीं, पांच वर्ष पहले उसके पिता जसमेर सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। उसकी मां शांति देवी मजदूरी का काम करती है और एक भाई शहजादपुर के पास ही एक फैक्ट्री में काम करता है। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से वह घर भी नहीं आया था।

ईनामी बदमाश वेंकट सहित दो शूटर गिरफ्त से दूर



हरबिलास पर गोलियां चलाने के मामले में पुलिस दो लाख के इनामी बदमाश वेंकट गर्ग सहित वारदात में शामिल दो अन्य शूटर की तलाश कर रही है। हालांकि इस मामले में कुछ ओर गिरफ्तारी भी जल्द होने की संभावना है। जबकि तुषार और नेहाल भी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए अपने हर नेटवर्क को खंगाल रही है। बताया जाता है कि शहजादपुर के ही कुछ लोगों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed