फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees will not sign the consent letter of the HKRN portal, the union warns.

Ambala News: एचकेआरएन पोर्टल के सहमति पत्र पर कर्मचारी नहीं करेंगे हस्ताक्षर, यूनियन ने चेताया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Employees will not sign the consent letter of the HKRN portal, the union warns.
अंबाला। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को उत्तर हरियाणा के बिजली कर्मियों का आंदोलन दूसरे चरण में प्रवेश कर गया। अंबाला सर्किल के चारों उपमंडल कार्यालयों में कर्मचारियों ने दो घंटे तक कार्य बहिष्कार किया और निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अंबाला कैंट, मुलाना, नारायणगढ़ और अंबाला शहर में जुटे कर्मचारियों ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर जबरन शिफ्ट करने की नीति को सिरे से नकार दिया। सर्किल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि अधिकारी डीसी रेट कर्मचारियों पर पोर्टल पर जाने के लिए दबाव बना रहे हैं, जो पूरी तरह गलत है, वहीं कैंट में पूर्व सचिव राज कुमार ने आरोप लगाया कि निगम प्रशासन समान काम-समान वेतन के हक को मारने के लिए कर्मचारियों का डाटा एचएमआरएस के बजाय एचकेआरएन पर डाल रहा है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, कोई भी कर्मचारी पोर्टल के लिए सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेगा। इस दौरान राम लाल, सुदेश कुमार, प्रमोद राणा और अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए आगामी बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed