{"_id":"68780e08edc255adae0b975a","slug":"employees-staged-a-sit-in-for-the-reinstatement-of-the-clerk-ambala-news-c-36-1-amb1001-146158-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लिपिक की बहाली के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लिपिक की बहाली के लिए कर्मचारियों ने दिया धरना
Thu, 17 Jul 2025 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। लिपिक की बहाली को लेकर बिजली कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बिजली कर्मचारियों ने सब यूनिट नंबर 2 के एसडीओ को दिए गए नोटिस अनुसार सुबह 9 से 11 बजे तक दो घंटे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सब यूनिट सचिव गुरमीत सिंह ने की और मंच का संचालन सब यूनिट प्रधान बलवंत यादव ने किया।
अध्यक्ष ने कहा कि एसडीओ को दिए गए नोटिस अनुसार जब तक गुरविंदर लिपिक की गलत निलंबन को रद्द नहीं किया जाता, तब तक यूनियन संघर्ष करती रहेगी। इस कड़ी में शुक्रवार तक दो घंटे का विरोध प्रदर्शन सब यूनिट नंबर 2 में चलेगा। अध्यक्ष ने चेताया कि अगर गुरविंदर के साथ न्याय नहीं होता तो शुक्रवार के बाद यूनियन की बैठक बुलाकर संघर्ष की आगामी रणनीति बनाई जाएगी।
यूनियन ने मांग करते हुए कहा कि संबंधित केस में अगर कागजों में कोई कमी है या ये पीडीसीओ गलत काटा गया है तो उसका दोषी एसडीओ नंबर 2 है क्योंकि एसडीओ द्वारा ही कागजों की जांच करने के बाद मीटर उतारने संबंधित आदेश पारित किया गया था। अब इस केस में नियम और कागज संबंधित गलतियां बताई गई हैं तो निगम अधिकारियों द्वारा बिना जांच के ही निर्दोष कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। संवाद