फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees protested for not getting salary

Ambala News: कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

Tue, 08 Jul 2025 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 08 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Employees protested for not getting salary
अंबाला सिटी। नगर निगम के बाहर गेट पर डोर टू डोर कर्मचारियों ने वेतन न मिलने को लेकर सोमवार को प्रदर्शन किया। सुबह कर्मचारी फील्ड में पहुंचे थे, लेकिन वेतन न मिलने को लेकर निगम में एकत्रित हो गए। यह कर्मचारी एजेंसी में ठेके पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन

निगम में पहुंचे कर्मचारियों का कहना था कि पिछले दो महीने से उनका वेतन नहीं मिला। जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि वेतन न मिलने के कारण वह अपने बच्चों की स्कूल की फीस नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने आयुक्त कार्यालय में पत्र भी दिया कि उन्हें जल्द वेतन दिया जाए। निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि जल्द ही कर्मचारियों को वेतन दिलवाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर से निकल रहा रोजाना 211 टन कूड़ा : अंबाला शहर से रोजाना 70 हजार 339 घरों से 211 टन कूड़ा प्रतिदिन निकलता है। निगम की ओर से दो वर्ष के लिए टेंडर दिया गया है। एजेंसी के पास 4 जून 2026 तक घर-घर से कूड़ा उठाने, सैग्रीगेशन ट्रांसपोर्टेशन, कूड़ा निस्तारण का कार्य दिया गया है। सोमवार को एजेंसी के घर-घर से कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed