फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees of the Creed department will also make Aadhaar cards

Ambala News: आधार कार्ड भी बनाएंगे क्रीड विभाग के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Employees of the Creed department will also make Aadhaar cards
अंबाला। नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के कर्मचारी अब परिवार पहचान पत्र के साथ -साथ आधार कार्ड भी बनाएंगे। अभी एनआईसी के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर लोगों के नए आधार कार्ड बनाने और अपडेशन का कार्य करते आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जिले में आधार बनाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर की आइडी बंद हो चुकी है। जिसके कारण लोगों को आधार कार्ड बनाने और अपडेट कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के आधार कार्ड सिर्फ नागरिक संसाधन सूचना विभाग के कर्मचारी ही बनाएंगे। इसके लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें से एक कर्मचारी अंबाला छावनी के उपमंडल भवन स्थित आधार सेंटर में बैठेगा। वहीं दूसरे कर्मचारी को अंबाला सिटी के सरकारी भवन में बैठाया जाएगा।
विज्ञापन

------

ऑपरेटरों की आईडी बंद होने पर बढ़ गई थी परेशानी
अभी तक जन्म लेने वाले नवजात बच्चों के आधार कार्ड अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल स्थित आइपीडी ब्लॉक में तृतीय फ्लोर पर बनाए जा रहे थे। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से ऑपरेटर की आइडी बंद होने के कारण नवजात बच्चों के नए आधार कार्ड और लोगों के आधार कार्ड अपडेट होने बंद हो गए थे। जिसके बाद लोग अपने नवजात बच्चों को लेकर कभी नगर परिषद तो कभी एसडीएम कार्यालय के आधार सेंटर के चक्कर लगा रहे थे। इसके बावजूद नवजात बच्चों के नए आधार कार्ड नहीं बन रहे थे। इसे देखते हुए अधिकारियों ने नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के कर्मचारियों की डयूटी लगा दी है। पहले चरण में दो आधार मशीनों को चालू किया जाएगा। जिससे नवजात बच्चों के नए आधार कार्ड बनाने में किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन

--------
वर्जन
अब नवजात बच्चों के नए आधार कार्ड नागरिक संसाधन सूचना विभाग (क्रीड) के कर्मचारियों द्वारा बनाए जाएंगे। इसके लिए दो मशीनें जल्द लगाई जाएंगी। जिसमें एक आधार मशीन छावनी एसडीएम कार्यालय परिसर में वह दूसरी अंबाला शहर में लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रहमजीत सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed