फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees close the water cooler valve, passengers are forced to buy water and drink it

कारनामा: कर्मचारी ही बंद कर देते हैं वाटर कूलर का वॉल्व, यात्री मजबूरी में खरीद कर पी रहे पानी

Wed, 11 Oct 2023 12:46 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Oct 2023 12:46 AM IST
सार

लगभग दो माह पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई वाटर वेंडिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। शिकायत के बाद रेलवे ने छानबीन कराई तो पोल खुली, कर्मचारियों को चेतावनी दी।

विज्ञापन
Employees close the water cooler valve, passengers are forced to buy water and drink it
प्लेटफार्म 1 पर वाटर कूलर के बिल्कुल नजदीक स्थापित वाटर वेंडिंग मशीन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यात्रियों को सस्ती दर पर उपलब्ध करवाई जा रही स्वच्छ पानी की सुविधा अब गले की फांस बनती जा रही है। मुनाफे के चक्कर में वाटर वेंडिंग मशीन पर तैनात कर्मचारी नजदीकी वाटर कूलर का वॉल्व बंद कर रहे हैं, ताकि यात्री उनकी वाटर वेंडिंग मशीनों से पानी खरीद कर पिएं।
विज्ञापन


यह जानकारी वाटर कूलर मशीनों की रिपेयर में लगे कर्मचारी ने जब स्टेशन मास्टर को दी तो उन्होंने जांच शुरू की जोकि सही पाई गई। ऐसी ही कुछ शिकायतें पहले भी रेलवे अधिकारियों को मिली थी कि जहां पर वाटर कूलर लगे हैं, ट्रेन के आने से पहले ही वहां पानी की सप्लाई बंद हो जाती है।
विज्ञापन


अब वाटर वेंडिंग मशीन पर तैनात कर्मचारियों को चेतावनी दी गई है कि अगर ट्रेन के आने पर या कभी भी किसी ने वाटर कूलर के वाॅल्व के साथ छेड़छाड़ की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो जुर्माने के अलावा सीलिंग की कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है। वहीं सुरक्षा को लेकर रेलवे ने सभी वाटर कूलर पर ताले भी लगवा दिए हैं। जबकि संबंधित विभागीय कर्मचारियों को भी निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद रहती हैं वाटर वेंडिंग मशीन
लगभग दो माह पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर शुरू की गई वाटर वेंडिंग पूरी तरह से शुरू नहीं हो पाई हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। दिन के समय ही यह मशीनें बंद रहती हैं। इसलिए यात्रियों को 15 रुपये खर्च करके रेल नीर की बोतल खरीदनी पड़ रही है। दरअसल रेलवे ने छह वाटर वेंडिंग मशीनों को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से 1 से लेकर 7 तक पर लगाया गया है, लेकिन सभी मशीनें अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं।

मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर कहीं कोई कमी पाई गई तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। -नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed