फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees beaten up, goods damaged at Banundi toll plaza

Ambala News: बनोंदी टोल प्लाजा पर कर्मचारियों को पीटा, सामान तोड़ा

Sun, 14 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 14 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Employees beaten up, goods damaged at Banundi toll plaza
बनोंदी टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा तोड़ा गया शीशा: स्वयं
शहजादपुर। बनोंदी टोल प्लाजा पर शनिवार की रात 1 बजे हथियारबंद दो कार सवार युवकों ने टोल मांगने पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी और टोल प्लाजा में रखे 3 सैंसर, कमरे के शीशे, फर्नीचर, कंप्यूटर व अन्य सामान तोड़ दिया। टोल संचालक का आरोप है कि जाते समय टोल से 1 लाख 80 हजार रुपये की नकदी भी लूटकर भाग गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें करीब 8 लाख रुपये का नुकसान बताया गया है। शहजादपुर थाना पुलिस ने टोल संचालक पानीपत निवासी देवेंद्र सिंह की तहरीर पर हमलावर नारायणगढ़ निवासी अंकुश, आकाश, हैप्पी सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पानीपत के भापुरा गांव निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह और संजीव कुमार दोनों संचालक हैं। 13 दिसंबर की रात 1 बजे कर्मचारी हर रोज की तरह ड्यूटी पर थे। तभी दो से तीन गाड़ियां भरकर कुछ लोग टोल प्लाजा पर आ गए। जब कर्मचारी ने टोल की फीस मांगी तो बहस करने लगे। देखते ही देखते हथियारबंद युवक कर्मचारियों को पीटने लगे।
विज्ञापन

कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे तो युवक पीछे दौड़ पड़े। आरोप है कि फुटेज में आरोपी टोल प्लाजा में तोड़फोड़ के बाद नकदी लेकर जाते दिखे। जाते हुए धमकी देकर गए कि दोबारा उनकी गाड़ी का टोल काटा तो वह उस कर्मचारी को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल पर मारपीट करने की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। नकदी लूट के मामले की अब तक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- अशोक, थाना प्रभारी शहजादपुर

बनोंदी टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा तोड़ा गया शीशा: स्वयं

बनोंदी टोल प्लाजा पर बदमाशों द्वारा तोड़ा गया शीशा: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed