{"_id":"649b2ddf04b8c3b4070360a4","slug":"employee-charge-sheet-posted-at-ticket-center-asked-for-answer-ambala-news-c-36-1-amb1001-5907-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: टिकट केंद्र पर तैनात कर्मचारी चार्जशीट, मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: टिकट केंद्र पर तैनात कर्मचारी चार्जशीट, मांगा जवाब
विज्ञापन
अंबाला। अनारक्षित टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी से मिली अधिक राशि के मामले में डीसीएम ने रिपोर्ट तैयार करके वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी को चार्जशीट किया है, जिससे कि वह राशि के संबंध में जानकारी दे सके।
यह भी सामने आया है कि जो अधिक राशि कर्मचारी से मिली थी, वो उसे एक रजिस्टर में पहले ही दर्ज की थी। हालांकि अभी इस तथ्य की जांच की जा रही है। रेल प्रबंधक के आगमन के दौरान शिष्टाचार के तौर पर तैनात न रहने वाले मुख्य टिकट निरीक्षक को बहाल कर दिया है। उन्हें दो दिन के लिए चेतावनी स्वरूप ड्यूटी से हटाया था, जिससे कि दोबारा ऐसी गलती न हो।
अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले अनारक्षित टिकट केंद्र पर डीसीएम की ओर से जांच की थी। इस दौरान एक कर्मचारी से लगभग 450 रुपये अधिक मिले थे। प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कर्मचारी को चार्जशीट किया गया है ताकि वो अपना जवाब दे सके। वहीं अपने स्तर पर भी अधिक राशि को लेकर कुछ तथ्य सामने आए हैं। इनकी भी जांच की जा रही है।