फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eligible people applied for self employment

पात्र लोगों ने स्वरोजगार के लिए किया आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Eligible people applied for self employment
नारायणगढ़। जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत तीसरे चरण के अंत्योदय मेले का आयोजन डॉ. भीम राव आंबेडकर भवन में आयोजित किया गया। मेले में सबसे ज्यादा लाभार्थियों ने पशु पालन के लिए लोन का आवेदन किया। इनमें गांव गदौली की राजबीर कौर, काठेमाजरा की सुखवंत कौर, हमीदपुर की सुखदेवी, नगला राजपूतान की निफो और रामपुर की नेहा ने भैंस पालने के लिए लोन अप्लाई किया है। गांव पंजलासा की राधा ने बकरी पालन के लिए आवेदन किया है। उन्होंने इस मेले को लाभकारी बताया है।
विज्ञापन

तहसीलदार दिनेश सिंह ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार अंत्योदय मेलों का आयोजन खंड स्तर स्तर पर किया जा रहा है। तहसीलदार ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आमदनी में इजाफा करने के लिए अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की हुई है। इस योजना का लाभ उठाकर पात्र व्यक्ति खुद का व्यवसाय आरंभ कर सकता है। मेले में प्रवेश द्वार पर लाभार्थियों के दस्तावेज की जांच के उपरांत क्रम संख्या अलॉट कर उन्हें पंजीकरण केंद्र पर भेजा जाता है। वहां से लाभार्थियों को परामर्श केंद्रों पर भेजा जाता है। जहां उनकी आवश्यकता के बारे में जानकारी हासिल करके इच्छानुसार योजना का चुनाव करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस दौरान सीएमजीजीए शरथ भी उनके साथ रहे। मेले में तहसीलदार नारायणगढ़ दिनेश ढिल्लों ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अंशुल अरोड़ा, नगरपालिका सचिव राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इतने आए आवेदन
मेले में 139 लाभार्थी पहुंचे। इनमें पशुपालन विभाग के 79, बाल कल्याण विभाग 11, महिला विकास निगम पांच, हरियाणा पिछड़ा वर्ग विभाग का एक, हरियाणा डेयरी विभाग के दो, हरियाणा कौशल विकास निगम के तीन, हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तीन, रोजगार विभाग के 28, उद्यान विभाग के दो शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed