फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elephant, horse, palanquin, Jai Kanhaiya Lal Ki... slogans echoed

Ambala News: हाथी घाेड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की ... के गूंजे नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Elephant, horse, palanquin, Jai Kanhaiya Lal Ki... slogans echoed
अंबाला सिटी। श्री कृष्ण भक्ति प्रचार समिति की ओर से जन्माष्टमी के पर्व पर 21वीं श्री कृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा निकाली।शोभायात्रा का शुभारंभ अनिल भटनागर ने किया। तेज बारिश के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और यात्रा चलती रही।
विज्ञापन

शोभायात्रा श्री राधे श्याम मंदिर से आरंभ होकर पुराना सिविल अस्पताल चौक, जगाधरी गेट, पटेल रोड, दाल बाजार, पुरानी अनाज मण्डी, तंदुरा बाजार, कोतवाली बाजार, सराफा बाजार, सूर्या होटल रोड होते हुए दोबारा श्री राधे श्याम मन्दिर पहुंची।
विज्ञापन

इसमें अशोक बैंड सहारनपुर, शंकर बैंड तलहेड़ी सहारनपुर, जवाहर बैंड दादरी, श्री राम बैंड दिल्ली, और कृष्णा बैंड अंबाला शहर ने अपने भजनों से वातावरण भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ से फूलों की झांकी, रूड़की से आया हुए रथ, राजपुरा और अंबाला की झांकियां मूशक पर गणेश जी, श्री कृष्ण जी विराट रूप में अर्जुन को उपदेश देते हुए, आदि योगी, बिच्छू पर भोले नाथ, विष्णु भगवान व लक्ष्मी माता, तिरंगा झांकी, शिव बारात, बांके बिहारी जी, शिवलिंग व गणेश, राम लला, वैष्णो माता, सालासर बाला जी, यमुनानगर का नासिक ढोल भी आकर्षण का केंद्र रहे।
यज्ञ में डाली अंतिम आहुति

अंबाला सिटी। डीएवी पब्लिक स्कूल, मॉडल टाउन में अथर्ववेद की 100 आहुतियाें से वेद सप्ताह के अंतर्गत करवाए जाने वाले चतुर्वेदशतक पारायण यज्ञ का समापन हुआ। इसके साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
कक्षा नर्सरी से यूकेजी के बच्चे श्री कृष्ण एवं राधा के रूप में आए, वहीं कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों ने मटकी, मुकुट एवं बांसुरी के चित्रों को सुंदर-सुंदर सजावट से सजाया। स्कूल प्रधानाचार्य विपुला अरोड़ा ने बच्चों की प्रतिभा एवं कौशल की प्रशंसा करते हुए उनके अभिभावकों को बधाई दी।
मुरलीधर डीएवी विद्यालय में मनाई जन्माष्टिमी

अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी विद्यालय के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़ी श्रद्धा से मनाया गया। जूनियर विंग में नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से श्री कृष्ण, सुदामा, राधा, गोपियां और गोवर्धन लीला आदि का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्य डॉ़ आर आर सूरी ने सभी छात्रों और अध्यापकों को जन्माष्टमी की बधाई दी।
कृष्ण की लीलाओं पर नाकट प्रस्तुत
अंबाला। छावनी स्थित जीएमएन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई। छोटे-छोटे बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को सुंदर नाटिका के रूप में प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या, शिक्षकों और छात्रों ने भगवान कृष्ण के सामने सिर झुका कर उनका आशीर्वाद लिया।
लड्डू गोपाल को भाेग लगाकर मनाया जन्मोत्सव
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित की गई। स्कूल प्रधानाचार्य डॉ विकास कोहली ने बच्चों के साथ मिलकर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। मिडिल विंग के विद्यार्थियों द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के समय की घटना, कालिया नाग मर्दन, कृष्ण सुदामा मिलन की झांकियां दिखाई गई।
बांसुरी की धुन पर विद्यार्थियों ने दिखाई नृत्य कला
अंबाला। छावनी स्थित मेजर आर एन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जन्माष्टमी के पर्व पर हवन करवाया गया। विद्यार्थियाें ने कृष्ण भजन की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य देव शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जन्माष्टमी को अंधकार के अंत और बुरी शक्तियों को जड़ से समाप्त करने के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
बांसुरी और हांडी क्राफ्ट प्रतियोगिता करवाई
अंबाला । भारत विकास परिषद विवेक शाखा की ओर से संस्कृति पखवाड़ा के तहत एक निजी स्कूल में बांसुरी और हांडी की क्राफ्ट प्रतियोगिता करवाई गई। परिषद की ओर से सुरेश शर्मा प्रांतीय संगठन सचिव अमिता गुप्ता उपाध्यक्ष , कृष्णा शर्मा और मीना शर्मा उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने भारत विकास परिषद द्वारा इस प्रकार की प्रतियोगिता कराने की सराहना की और सदैव परिषद को स्कूल में सभी कार्यों में सहयोग देने का आश्वासन दिया।
श्रीकृष्ण और सुदामा की दोस्ती पर दिया व्याख्यान
बराड़ा। संत मोहन सिंह खालसा लबाना गर्ल्स कॉलेज में कॉलेज प्राचार्या डॉ इंदु विज के दिशा निर्देश से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में ब्रह्माकुमारी सविता और चेतना ने शिरकत की। जिन्होंने अपने विचारों से छात्राओं जागरूक किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने नृत्य और स्किट के माध्यम से भगवान कृष्ण और सुदामा की मित्रता की प्रस्तुति दी।
राधा-कृष्ण की झांकियाें में किया बाल लीला का वर्णन
अंबाला सिटी। सोहनलाल डीएवी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से राधा-कृष्ण, सुदामा व मीरा की सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। प्रधानाचार्या नीरू अरोड़ा ने सभी छात्राओं को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की बधाई दी।
श्री कृष्ण के भजनों पर झूमे विद्यार्थी
अंबाला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय दो में शनिवार को जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और राधा के भजनों पर नृत्य किया। प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह ने जन्माष्टमी के पर्व पर स्टाफ के सदस्यों को जन्माष्टमी के पर्व की हार्दिक बधाई दी।

56 भोग लगाकर मनाया जन्मोत्सव
अंबाला सिटी। एसए जैन विजय वल्लभ पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर स्कूल की प्रबंधक समिति के प्रधान संदीप जैन और प्रधानाचार्या डॉ. रुचिका भूटानी ने कार्यक्रम की शुरूआत की। इस दौरान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग लगाया गया साथ में मटकी फोड़ कर कार्यक्रम समाप्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed