फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers protested against the online transfer policy.

Ambala News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 13 Dec 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers protested against the online transfer policy.
बराड़ा में ऑनलाइन तबादला योजना के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : katra news
अंबाला। केंद्रीय परिषद संबंधित एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को एसीएस पावर बिजली विभाग को दिए गए नोटिस के अनुसार ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में सब यूनिट स्तर पर दो घंटे का विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन अंबाला कैंट के अधीन आने वाली सभी सब यूनिटों में हुआ। विरोध प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश की बिजली विभाग से जुड़ी चारों यूटिलिटी, यूएचबीवीएन, डीएचबीवीएन, एचवीपीएन और एचपीजीसीएल में सब यूनिट स्तर पर बिजली कर्मचारियों ने किया।
विज्ञापन

एसीएस पावर को केंद्रीय परिषद द्वारा दिए गए नोटिस के अनुसार तीन दिन तक सब यूनिट, तीन दिन तक यूनिट, एक दिन सर्कल और उसके बाद विद्युत सदन हिसार, विद्युत सदन पंचकूला में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। बिजली कर्मचारी यूनियन द्वारा निगम के उच्च अधिकारियों को साफ संदेश है कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी बिजली विभाग में लागू करने से पहले यूनियन को बुलाकर बातचीत की जाए और पॉलिसी की त्रुटियों को दूर करने के लिए जो सुझाव यूनियन द्वारा निगम प्रबंधन को दिए गए हैं, उन सुझावों को शामिल किया जाए। इस मौके पर सब यूनिट 2 के प्रधान बलवंत यादव, सचिव हरजीत सिंह, नंबर 1 में अध्यक्ष प्रधान तिलक सिंह, बब्याल में अध्यक्ष प्रधान जय नारायण, सचिव मुकेश शर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में त्रुटियां, बिजली कर्मचारी बोले करो रद्द
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। एचएसईबी वर्कर यूनियन की सेंट्रल काउंसिल के आह्वान पर सब डिवीजन में बिजली कर्मियों ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे का धरना प्रदर्शन किया। मंच संचालन सब यूनिट प्रधान दीपक शर्मा ने किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में बहुत सी त्रुटियां हैं, इसलिए इस पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वह आंदोलन के लिए तैयार रहेंगे। कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर प्रिंस बक्सी, संजीव खेतरपाल, प्रदीप सैहला, अमनदीप सिंह, जेई राजबीर, कर्मचंद, जेई यशपाल, राजेश कुमार, अनूप कुमार, गुरप्रीत सिंह समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बराड़ा में ऑनलाइन तबादला योजना के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद

बराड़ा में ऑनलाइन तबादला योजना के विरोध में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed