फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers demonstrated in support of their demands.

Ambala News: मांगों के समर्थन में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 26 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers demonstrated in support of their demands.
अंबाला जिले के मुलाना मंडल में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। प्रवक्ता
मुलाना। एचएसईबी वर्कर यूनियन के आह्वान पर वीरवार को प्रदेश भर के निगम कार्यालयों में बिजली कर्मियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ रोष जताया। कैंट यूनिट के कर्मचारियों ने मुलाना डिवीजन में प्रदर्शन करते हुए अपनी 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता केंद्रीय परिषद के उप प्रधान राजकुमार सेहला ने की। उन्होंने स्पष्ट किया कि एग्री डिस्कॉम रद्द करने, कच्चे कर्मचारियों को समान काम-समान वेतन देने और एचकेआरएन को बंद करने जैसी मांगों पर सरकार का उदासीन रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्कल सचिव सतबीर देशवाल ने कहा कि हिसार में हुई हाउस मीटिंग के निर्णय के अनुसार यह दो दिवसीय आंदोलन शुरू किया गया है। यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए मजबूर होंगे। इसके तहत प्रदेशव्यापी हड़ताल भी संभव है। इस दौरान मुलाना डिवीजन में काफी संख्या में बिजली कर्मी एकजुट रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed