{"_id":"675a8d266dbf846ab0078484","slug":"electricity-will-be-supplied-from-solar-energy-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-134243-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर उर्जा से होगी बिजली की आपूर्ति : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर उर्जा से होगी बिजली की आपूर्ति : विज
विज्ञापन
अंबाला। अब नई तकनीक के माध्यम से सोलर और पवन ऊर्जा का इस्तेमाल होना प्रारंभ हुआ है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए सभी प्रदेशों को अपनी बात कह रहे हैं कि हमें सौर ऊर्जा की ओर बढ़ना चाहिए। विज बुधवार को अंबाला छावनी में एचवीपीएन 66 केवी सब स्टेशन (आईओसी) की क्षमता वृद्धि के लोकार्पण के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि गांवों में बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से करने के लिए प्रयासरत हैं। किसान अपने ट्यूबवेल सौर ऊर्जा से चलाएं। इसके लिए उन्होंने अपने विभाग को सुझाव दिया है कि किसानों को वो सीधे सौर ऊर्जा पैनल लगाने के बजाए गांव में एक सोलर पॉवर हाऊस बना दें।
यहां से सीधे किसानों के ट्यूबवेलों और घरों में बिजली की आपूर्ति की जा सके और पूरे गांव में सौर पॉवर हाउस से बिजली की आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा यह बिजली महज 2 रुपए यूनिट बिजली पड़ती है जोकि काफी सस्ती होगी। एक पॉयलट प्रोजेक्ट बनाने के लिए उन्होंने कहा है और इसके तहत एक गांव को गोद लिया जाएगा। यहां गांव के सभी कनेक्शन सोलर पॉवर हाउस से जुड़ेंगे। यदि यह कामयाब होगा तो कोयले की बिजली पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण कम होगा।