फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity employees protested for four hours for the restoration of the clerk, consumers remained troubled

Ambala News: लिपिक की बहाली के लिए बिजली कर्मचारियों ने चार घंटे किया प्रदर्शन, उपभोक्ता रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity employees protested for four hours for the restoration of the clerk, consumers remained troubled
अंबाला छावनी में क्वालिटी सब स्टेशन पर प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद
अंबाला। लिपिक गुरविंदर की बहाली के लिए बिजली कर्मचारियों ने बुधवार को चार घंटे तक आंदोलन किया। इस दौरान किसी भी उपभोक्ता का कोई कार्य नहीं किया गया, न तो बिजली के बिल जमा किए गए और न ही प्राप्त शिकायतों का समाधान हो पाया। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। लिपिक के निलंबन पर रोष प्रदर्शन सभी बिजली यूनिटों पर सुबह 9 बजे से एक बजे तक जारी रहा। यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने सभी कर्मचारियों का मंगलवार के रोष मार्च में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

रोष मार्च के द्वारा जो संदेश यूनियन ऊर्जा मंत्री तक देना चाहती थी वो निगम के अधिकारियों के माध्यम से दिया जा चुका है, अभी गेंद प्रशासन के पाले में है। यूनियन अपना पक्ष साफ कर चुकी है, जब तक गुरविंदर लिपिक की बहाली नहीं की जाती यूनियन अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। आंदोलन को तेज करने के लिए आगामी रणनीति बनाने की कवायद चल रही है। रोष मार्च के सफल आयोजन के बाद अब आंदोलन को सर्कल स्तर पर ले जाया जाएगा, अगर साथी को बहाल नहीं किया जाता तो कर्मचारी किसी के भी विरोध और किसी भी स्तर पर प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed