{"_id":"66a986aea17d24fe3403cfb7","slug":"electricity-employees-protest-say-they-will-take-a-concrete-decision-ambala-news-c-36-1-amb1001-127198-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले लेंगे ठोस फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, बोले लेंगे ठोस फैसला
विज्ञापन
बब्याल स्थित बिजली कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
अंबाला। राजनीतिक दबाव के चलते तबादला किए लाइनमैन रविंद्र कुमार के समर्थन में मंगलवार को चौथे दिन भी बिजली निगम के कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी रहा। यह प्रदर्शन रविंद्र कुमार की गलत और नाजायज बदली को रद्द करवाने के लिए पूरे अंबाला सर्किल में दो घंटे तक किया।
जबकि नारायणगढ़ यूनिट में यह प्रदर्शन 13 वें दिन भी जारी रहा। सर्किल सचिव राज कुमार के आह्वान पर चल रहा यह धरना प्रदर्शन तब तक चलता रहेगा, जब तक रविंद्र कुमार सैनी की बदली के आदेश रद्द नहीं किए जाते और उनकी बदली दोबारा नारायणगढ़ में नही होती। एचएसईबी वर्कर यूनियन अपने कर्मचारियों के मान सम्मान और हक के लिए प्रतिबद्ध है। सर्किल सचिव ने बताया कि अभी यह धरना प्रर्दशन सब यूनिट स्तर पर हो रहा है, लेकिन अगर बिजली बोर्ड प्रबंधन अपने अड़ियल रवैया पर रहा तो अंबाला के कर्मचारी इक्कट्ठे होकर इस धरने प्रदर्शन को अगले चरण में उच्च अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर शुरू कर सकती है ताकि जो अधिकारी नींद में सोए हुए हैं, उनको जगाया जा सके।
इसलिए यूनियन बोर्ड प्रबंधन से अपील करती है कि समय रहते इस मामले का संज्ञान लें और रविंद्र कुमार एलएम की बदली के आदेश जल्द से जल्द रद्द किए जाएं। कैंट यूनिट के प्रधान सतबीर देशवाल और सचिव सोनू यादव ने अपने अभिभाषण में बताया कि अगर इस हफ्ते के दौरान उक्त मुद्दे पर कोई सकारात्मक पहल निगम प्रबंधन या सरकार द्वारा नहीं की जाती है और यूनियन के पदाधिकारियों को नहीं बुलाया जाता तो एचएसईबी वर्कर यूनियन द्वारा कोई ठोस और निर्णायक निर्णय लिया जाएगा जो इस आंदोलन की दिशा तय करेगा।