फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity consumption reached 88 lakh units, load increasing after 10 pm

Ambala News: 88 लाख यूनिट तक पहुंची बिजली खपत, रात 10 बजे के बाद बढ़ रहा लोड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption reached 88 lakh units, load increasing after 10 pm
रात्रि के समय लाइट संभालता कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। भीषण गर्मी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (यूएचबीवीएन) का दम फूल रहा है। बिजली की खपत 88 लाख यूनिट पर चली गई है बिजली के फॉल्टों ने लोगों को गर्मी के बीच समय बिताने पर मजबूर कर दिया है, ऐसा तब है जब यूएचबीवीएन के अधिकारी पूरे साल दावा करते रहे कि वह बिजली के इन्फ्रास्ट्रक्चर पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले साल गर्मी के सीजन में सर्वाधिक सवा करोड़ यूनिट तक बिजली की खपत हुई थी। इस बार भी निगम के अधिकारी 5 से 10 लाख यूनिट अधिक बढ़ोतरी की संभावना जता रहे हैं, ऐसे में अगर बिजली की खपत बढ़ी तो मुश्किलें हो सकती हैं, इसके साथ ही सबसे अधिक लोड रात 10 बजे के बाद और सुबह 10 बजे के बाद से देखने को मिल रहा है। इसी दौरान बिजली कटों से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन



तीन हजार शिकायतें आईं



बिजली निगम के एसई वीके गोयल ने बताया कि अभी तक तीन हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। इन शिकायतों में बिजली के फाल्ट से जुड़ी अधिक रहीं। शिकायतें मिलने के बाद टीम को मौके पर रवाना किया गया और कमी को दूर करने का काम किया गया। उन्होंने बताया कि गर्मी के समय में सबसे बड़ी चुनौती तो फाल्ट से जुड़ी होती है। लोड अत्यधिक होने के कारण नुकसान होता है। आने वाले समय में इसे ठीक कर लिया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में लोगों को दिक्कत न आए। इस साल चार पावर हाउस पर काम चल रहा है जोकि अगले साल की गर्मी में मदद करें। अभी तक चार ही पावर हाउस से काम लिया जा रहा है। गर्मी की तैयारी साल दर साल चलती रहती है। अभी तक इंफ्रा को लेकर कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फ्यूज उड़ने से लग रहे कट



ग्रामीण क्षेत्र हो या शहरी क्षेत्र ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब बत्ती गुल न हो रही हो। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के कारण फीडर पर ब्रेकडाउन हो जाता है। तार जलने और फ्यूज उड़ने के कारण सबसे अधिक ब्रेकडाउन हो रहा है। इस पर विभागीय अधिकारी शिकायत आने पर मौके पर टीम को भेज रहे हैं। हकीकत यह है कि हेल्पलाइन नंबर पर कई-कई बार कॉल मिलाने पर संपर्क हो पा रहा है और इसके काफी समय बाद टीम मौके पर पहुंच रही है।




फोन नहीं उठाते कर्मचारी



लोगों का आरोप है कि कई बार कॉल करने पर भी हेल्पलाइन नंबर पर फोन नहीं उठता है। अगर फोन उठ जाए तो समय पर टीम नहीं पहुंचती है। इस पर एसई गोयल ने बताया कि इस समस्या को देखते हुए तीन कर्मचारी हेल्पलाइन सुनने के लिए अतिरिक्त लगाए हैं। हर उप मंडल स्तर पर तीन से चार टीमें कार्य कर रही हैं। पर्याप्त वाहन भी टीमों को मुहैया कराए हुए हैं, इसके साथ ही ट्राली ट्रांसफार्मर भी उपलब्ध हैं कि अगर कोई दिक्कत होती है तो तत्काल समाधान दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed