फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity consumption increased, 10 hours power cut started

Ambala News: बढ़ी बिजली की खपत, 10 घंटे का कट शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased, 10 hours power cut started
​बिजली निगम कर्मचारी कार्य करते हुए। विभाग
अंबाला सिटी। गेहूं का सीजन शुरू होते ही ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। सुबह नाै से शाम छह बजे तक करीब 10 घंटे का कट लगना शुरू हो गया है। यह कट अप्रैल माह के अंत तक रहेगा। दूसरी ओर गर्मी भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इससे बिजली खपत भी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्र के मुकाबले शहर में बिजली खपत ज्यादा बढ़ गई है और एसी भी चलने लगे हैं। अंबाला सर्कल में यह खपत 47 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई है। वहीं, गेहूं के सीजन के लिए दमकल विभाग ने भी तैयारी पूरी कर ली है। दमकल विभाग के पास अंबाला सिटी में छोटी-बड़ी 14 गाड़ियां हैं।
विज्ञापन

गाड़ियों के लिए दो फायर अधिकारी हैं और 21 फायरमैन हैं। फायरमैन ही चालक का काम देख रहे हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गाड़ियों को संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। कर्मचारियों को भी 12-12 घंटे की शिफ्ट में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस स्टैंड पर गाड़ी होगी तैनात

कपड़ा मार्केट शहर का सबसे व्यस्त बाजार है। यहां पर हजारों दुकानें है। कई दुकानें छोटी गली में बनी हैं। जहां बड़े वाहन भी नहीं जा सकते। प्रत्येक वर्ष कपड़ा मार्केट में आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान हो जाता है। इसके लिए पहले ही सतर्कता बरती जा रही है। दमकल विभाग की ओर से नग्गल क्षेत्र में दो महीने के लिए अस्थाई फायर स्टेशन स्थापित किया जाएगा। निदेशालय से निर्देश आने के बाद गाड़ी को वहां पर भेजा जाएगा। इसके लिए अलग से चार कर्मचारियों की भी नियुक्ति होगी।

वर्जन

गेहूं के सीजन को देखते हुए उनकी ओर से तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही कर्मचारियों को फसल को देखते हुए मुख्य केंद्रों पर तैनात कर दिया जाएगा। इसके साथ ही सभी पंप चालक के नंबर लिए जा रहे हैं ताकि समय पर पानी की कमी न हो।


तरसेम सिंह राणा, मुख्य फायर अधिकारी, अंबाला सिटी।

-----

पिछले पांच दिन में इतनी रही बिजली खपत

माह बिजली खपत लाख यूनिट में

1 अप्रैल 45.91

2 अप्रैल 44.67

3 अप्रैल 44.18

4 अप्रैल 42.58

5 अप्रैल 47.24



------

वर्जन

गेहूं के सीजन के चलते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कट लगने शुरू हो गए हैं। सुबह 9 से शाम 6 बजे तक कट लगाए जा रहे हैं। जैसे ही गेहूं की कटाई पूरी होगी तो बिजली को सुचारू रूप से चलाया जाएगा।

सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed