{"_id":"67b24d826134ece80c09c1e4","slug":"electric-bus-service-will-start-on-zirakpur-and-city-cantont-routes-ambala-news-c-36-1-sknl1003-137719-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जीरकपुर और सिटी-कैंट रूट पर शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जीरकपुर और सिटी-कैंट रूट पर शुरू होगी इलेक्ट्रिक बस सेवा
विज्ञापन
अंबाला। नन्हेड़ा रूट पर सवारी नहीं मिलने के कारण इलेक्ट्रिक बस की सेवा बंद कर दी गई। अब इस बस को जीरकपुर और अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के रूट पर लगा दिया है। इस बस के चलने से पंजाब में और निजी कंपनियों में काम करने वाले लालडू, डेराबस्सी, दप्पर और जीरकपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा।
इससे वे सुबह समय पर काम पर पहुंचेंगे और शाम को छुट्टी होने के बाद समय पर घर पहुंच सकेंगे। यह इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी से जीरकपुर के लिए सुबह शाम दो फेरे और दिनभर में सिटी से छावनी के चार फेरे लगा रही है। रोडवेज के अधिकारियों की ओर से पिछले कई दिनों से नन्हेड़ा के ग्रामीण रूट पर इलेक्ट्रिक बस का संचालन किया जा रहा था। इस रूट पर बस में एक- दो सवारी सफर कर रही थी या फिर खाली चल रही थी।
अंबाला सिटी से जीरकपुर का रूट
अंबाला सिटी बस स्टैंड से यह इलेक्ट्रिक बस सुबह सात बजे जीरकपुर के लिए रवाना हो रही है।इसके बाद यह बस अंबाला छावनी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर बलदेव नगर, झरमड़ी, सरसीनी, लालडू, डेराबस्सी, दप्पर होते हुए जीरकपुर पहुंचेगी। तीन बजे यह बस फिर से अंबाला सिटी बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर जीरकपुर के लिए रवाना होगी। जीरकपुर पहुंचने के बाद वापसी में यह बस पांच बजे के बाद यात्रियों को लेकर अंबाला छावनी होते हुए अंबाला सिटी पहुंचेगी।
विज्ञापन
सिटी से अंबाला छावनी का रूट
अंबाला सिटी से जीरकपुर का एक फेरा लगाने के बाद इलेक्ट्रिक अंबाला सिटी से अंबाला छावनी बस स्टैंड के चार फेरे लगा रही है। चार फेरे लगाने के बाद यह बस दोपहर बाद फिर से अंबाला सिटी से जीरकपुर का फेरा लगा रही है।
वर्जन
नन्हेड़ा रूट पर सवारी नहीं मिलने के बाद इलेक्ट्रिक बस को हटाकर अंबाला सिटी से जीरकपुर रूट पर सुबह शाम के लिए लगाया है। इसके साथ ही यह बस दिनभर में अंबाला सिटी से अंबाला छावनी के रूट के चार फेरे लगा रही है।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।