फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elections will be fought by forming a party in Punjab, Announcement of Chadhuni from Ambala

अंबाला से चढूनी का एलान: पंजाब में पार्टी बना लड़ेंगे चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
elections will be fought by forming a party in Punjab, Announcement of Chadhuni from Ambala
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि मिशन पंजाब-2022 के तहत वह पंजाब में पार्टी बनाकर चुनाव में उतरेंगे। सेक्टर-8 में आयोजित सम्मेलन के दौरान उन्होंने यह एलान किया। यह सम्मेलन संविधान दिवस और सर छोटू राम की जयंती के अवसर पर आयोजित हुआ।
विज्ञापन

भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अभी वह मिशन पंजाब को लेकर चल रहे हैं। जब भविष्य में हरियाणा में चुनावों की बारी आएगी। तब वह इस पर भी विचार रखेंगे। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी केवल एलान किया है कि वह कृषि कानूनों को वापस ले रही है। लेकिन अभी एमएसपी गारंटी कानून, किसानों पर दर्ज किए गए केस को वापस लेने और जिन किसानों की आंदोलन के दौरान मृत्यु हुई है उन्हें मुआवजा देने संबंधी मांग लंबित है। जब तक किसानों की मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक उनका प्रदर्शन इसी प्रकार जारी रहेगा। इस दौरान उन्होंने संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी पहले जैसे ही भागीदारी निभाते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

इससे पहले देश बचाओ संविधान बचाओ, किसान मजदूर बचाओ सम्मेलन में किसान मजदूर नेता कांता आलड़िया और विधायक सोमवीर सांगवान ने उनका स्वागत किया। वहीं गुरनाम सिंह चढूनी के अंबाला पहुंचने पर किसानों में उत्साह दिखा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने ट्रैक्टर चलाकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे चढूनी का ढोल बजाकर स्वागत किया और समर्थन में नारे लगाए। कार्यक्रम में सभी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर व सर छोटू राम के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में नेताओं ने विचार रखते हुए किसानों को साथ चलने और आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर रवाना होंगे किसान
संयुक्त किसान मोर्चा के एलान के बाद शुक्रवार की सुबह 9 बजे किसान दिल्ली की ओर रवाना होंगे। भाकियू के जिला अध्यक्ष मलकीत सिंह और ब्लॉक वन के प्रधान सुखविंद्र सिंह ने वीडियो के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानों को शंभू बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दिल्ली रवाना होने के लिए हजारों की संख्या में किसान पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed