फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly woman and man die from corona, 183 newly infected

कोरोना से बुजुर्ग महिला और पुरुष की मौत, 183 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman and man die from corona, 183 newly infected
Elderly woman and man die from corona, 183 newly infected
जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को कोरोना ने एक बार फिर दो लोगों की जान ले ली। अब तक अप्रैल में कुल 12 की जान कोरोना से जा चुकी है। इन दो मौत के साथ अब तक जिले में कोरोना 173 लोगों की जान ले चुका है। इनमें से 14 लोगों की मौत मार्च माह में हुई थी। इस तरह मार्च से अब तक 26 लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पिछले 11 दिनों में 1500 से ज्यादा संक्रमित केस मिल चुके हैं, जोकि दिसंबर, जनवरी और फरवरी तीनों माह के कुल केस से ज्यादा हैं। जिले में 183 नए केस के साथ अभी तक 15 हजार 595 लोगों को कोरोना अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से 13 हजार 973 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। जिले की बात करें तो रविवार को 128 मरीज कोरोना से मुक्त हो गए। अब जिले में 1449 एक्टिव मरीज हो गए हैं। लगातार पॉजिटिव केस बढ़ने से रिक्वरी दर घटकर 89.06 फीसदी हो गई है। वहीं, मृत्यु दर बढ़कर 1.10 प्रतिशत हो चुकी है। अभी तक 2 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर भी कोरोना का असर
शहर जिला नागरिक अस्पताल में तीन में से दो सर्जन कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। तीसरे डॉ. ने रविवार को कोरोना का सैंपल दिया है। यदि इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई तो सोमवार को सर्जन की ओपीडी नहीं होगी। इसी तरह यदि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी शेष दोनों डॉ. के ठीक होने तक जनरल सर्जरी नहीं हो सकेगी। क्योंकि ओटी में एक डॉक्टर के साथ दूसरे सहयोगी की भी जरूरत होती है। इसी तरह ईएनटी ओपीडी भी नहीं हो सकेगी क्योंकि इस विभाग की एकमात्र डॉ. को कोरोना हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के थे मरने वाले दोनों बुजुर्ग
जिस 73 वर्षीय बुजुर्ग की मृत्यु हुई है वह हाउसिंग बोर्ड अंबाला कैंट के रहने वाले थे। इस पुरुष को शुगर एवं दिल की बीमारी थी। यह मरीज बाइपेप सपोर्ट पर था। जिस 80 वर्षीय महिला की मौत हुई है वह अंबली की रहने वाली थी। महिला शुगर एवं उच्च रक्तचाप की समस्या से जूझ रही थी। यह महिला वेंटिलेटर सपोर्ट पर थी।
2 लाख 81 हजार 917 हो चुके सैंपल
जिले में अभी तक 2 लाख 81 हजार 917 कोरोना के सैंपल हो चुके हैं। इनमें से 41 हजार 850 सैंपल एंटीजन टेस्टिंग किट से किए गए है। सिविल सर्जन डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि कुछ लोग एंटिजन टेस्ट की रिपोर्ट का प्रयोग यात्रा के लिए कर रहे हैं। जो कि सही नहीं है। एंटिजन टेस्ट में निगेटिव आने का मतलब यह नहीं है कि मरीज को कोरोना नहीं है। एंटिजन की पुष्टि के लिए भी आरटीपीसीआर अनिवार्य है।
यहां से मिले नए संक्रमित केस
अंबाला सिटी से 78, कैंट से 20, शहजादपुर से 13, मुलाना से 21, बराड़ा से 14, नारायणगढ़ से 6, चौड़मस्तपुर से 31 मिले हैं। जो मरीज संक्रमित मिले हैं उनमें सेक्टर-7 से 8, होली और जंडली से 3-3, पालम विहार अंबाला कैंट, लाल कुर्ती अंबाला कैंट, एकता विहार अंबाला कैंट, सत्संग विहार अंबाला कैंट, गणेश विहार अंबाला कैंट, कच्चा बाजार अंबाला कैंट, वशिष्ट नगर अंबाला कैंट, सरस्वती कॉलोनी अंबाला सिटी, नगला, हरि पैलेस अंबाला सिटी, बसंत विहार अंबाला सिटी, अमर नगर अंबाला कैंट, जींद हाउस अंबाला सिटी, मनमोहन नगर अंबाला सिटी, मॉडल टाउन अंबाला सिटी, न्यू मिलाप नगर अंबाला सिटी, जट्टां वाली गली अंबाला सिटी, प्रेमनगर अंबाला सिटी, रविदास बस्ती अंबाला सिटी से 1-1 मरीज संक्रमित मिला है। वहीं, पालम विहार अंबाला कैंट, महेशनगर अंबाला कैंट, बिहटा, नरेश विहार अंबाला सिटी, बलदेव नगर अंबाला सिटी, इंदिरा कॉलोनी अंबाला सिटी, सेक्टर-9, सौंडा अंबाला सिटी, रेलवे रोड अंबाला सिटी, चरखी मोहल्ला अंबाला सिटी, जग्गी कॉलोनी अंबाला सिटी, हाउसिंग बोर्ड अंबाला कैंट से 2-2 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसी तरह सेक्टर-8 अंबाला सिटी से 3, सेक्टर-10 से 6 व अन्य से संक्रमित मरीज मिले हैं।

150 से अधिक टीमें घरों के बिल्कुल नजदीक चलाएंगी टीकाकरण अभियान
कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी ताकत झोंक दी है। करीब 150 टीमों का गठन किया गया है, जोकि घरों के बिल्कुल नजदीक जाकर चार दिन टीकाकरण का कार्य करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आह्वान किया है कि यदि इस दौरान 50 से अधिक लोग टीका लगवाने पहुंच जाते हैं तो कोविड हेल्पलाइन नंबर 9996223030 और 7082303976 पर सूचना दें, ताकि नजदीक जगह पर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा सके। इन चार दिन स्वास्थ्य विभाग मंदिर गुरुद्वारा साहिब, मस्जिद, मंडियों के आस-पास भी टीकाकरण अभियान चलाएगा। रविवार को मात्र 700 सैंपल ही हुए। हालांकि विभाग अब टीका उत्सव पर जोर दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed