फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly dies due to car collision near Ton bridge

काली पलटन पुल के पास कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Elderly dies due to car collision near Ton bridge
अंबाला सिटी। काली पलटन पुल के पास बुधवार की देर रात हुए सड़क हादसे में अज्ञात बुजुर्ग की मौत हो गई। रोड पार करते समय वह एक कार की चपेट में आकर घायल हो गया था। राहगीरों ने उसे कैंट के नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन वह रास्ते में ही दम तोड़ चुका था। पड़ाव थाने में सड़क दुर्घटना का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

गांव लंडा निवासी कुलदीप सिंह ने शिकायत में कहा कि उसकी लड़की और बेटा दोनों अविवाहित हैं। लड़की की शादी 10 अक्तूबर को तय हुई है। शादी का सामान खरीदने के लिए वह बुधवार को कार लेकर अंबाला शहर आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे खरीदारी के बाद घर लौट रहा था। काली पलटन पुल के पास चंडीगढ़ की तरफ से आ रही एक कार ने उसे ओवरटेक किया।
विज्ञापन

इसी दौरान सड़क के बीच बने डिवाइडर को पार करके एक बुजुर्ग रोड पर आया। कार ने उसे टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक ने कार रोकी लेकिन भीड़ एकत्रित होती देखकर वह मौके से निकल गया। राहगीरों ने घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह के अनुसार सड़क दुर्घटना में मौत की घटना की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed