फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elderly bike rider dies due to car collision

Ambala News: कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Elderly bike rider dies due to car collision
अंबाला। कार की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसा अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर नन्हेड़ा गांव के पेट्रोल पंप के पास हुआ। मृतक के बेटे की शिकायत पर पड़ाव थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धनोड़ी गांव अंबाला सिटी निवासी देविंद्र कुमार ने बताया कि वो अंबाला कैंट में कारपेंटर का काम करता है। वह 25 दिसंबर को पिता राम कुमार के साथ बाइक पर सवार हो कर कैंट काम के लिए आया था। काम खत्म करने के बाद जब वो वापस गांव के लिए चले। शाम लगभग 6.30 बजे नन्हेड़ा मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने जीटी रोड पर पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वो और उसके पिता सड़क पर गिर गए। इस दौरान वो बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोग उसे व उसके पिता को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल अंबाला कैंट ले गए। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे व उसके पिता को उपचार के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उसे रास्ते में होश आया। चंडीगढ़ पहुंचने के बाद डाक्टर ने पिता मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed