फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elctrecitey-straic-krmchri

बिजली कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर लगाई धारा 144

Tue, 28 Jun 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Tue, 28 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
elctrecitey-straic-krmchri
हड़ताल
अंबाला कैंट/अंबाला सिटी/नारायणगढ़। सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर रोष मार्च निकाला। मशाल जुलूस की शक्ल में यह कर्मचारी विभिन्न रास्तों से होकर निकले। इससे पहले यह सभी सिटी के महावीर पार्क में एकत्रित हुए। कैंट और नारायणगढ़ में भी बिजली कर्मचारियों ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी हरियाणा के आह्वान पर पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मशाल जलूस निकाला गया। अंबाला जिले में मशाल जलूस की अध्यक्षता जिला प्रधान राम गोपाल ने किया। मंच का संचालन विनोद कुमार ने किया। मशाल जलूस पहले कर्मचारी अंबाला शहर के महावीर पार्क में इकठ्ठे हुए और सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना ने कहा कि सरकार ने 30 मार्च को पिछले दरवाजे से श्रम कानूनों में बदलाव करके पूंजीपति को लाभ पहुंचाया है, जो सरकार के मजूदर और आम जनता विरोधी चेहरे को उजागर करता है। बिजली विभाग की 23 सब डिवीजनों निजी हाथों में सौंपने के फैसले को सरकार तुरंत प्रभाव से वापस ले, अन्यथा सभी विभागों के कर्मचारी आने वाले 29 और 30 तारीख की बिजली की हड़ताल के समर्थन में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेंगे। इसी प्रकार दो और तीन जुलाई को होने वाली सर्वकर्मचारी संघ की राज्य कार्यकारिणी मीटिंग में आगामी आंदोलन की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला कैंट में बिजली कर्मचारियों ने एस्मा के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कर्मचारी नेता जयवीर, देवी प्रसाद भट्ट ने कहा कि बिजली विभाग को निजीकरण की ओर बढ़ाया जा रहा है। इसका सीधा असर आम जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग की 23 सब डिवीजन निजी हाथों में सौंपने के बाद जनता को महंगी बिजली मिलेगी।
इसी प्रकार हरियाणा ज्वॉइंट एक्शन कमेटी पावर के आह्वान पर बिजली कर्मचारियों ने एस्मा के खिलाफ और 23 सब डिवीजनों को निजी हाथों में देने के विरोध में सोमवार की शाम शहर में मशाल जलूस निकालकर सरकार को चेताया। कमेटी पॉवर के बैनर के नीचे अमीरचंद और सतदेव शर्मा के नेतृत्व में सरकार की दमन कार्रवाई से गुस्साए बिजली कर्मचारियों ने एक्सईन दफ्तर से मुख्य बाजार से होते हुए सुभाष चौक तक मशाल जलूस निकाला।

इस मौके पर एक्शन कमेटी के नेता सुभाष धीमान, सुदेश कुमार, प्रदीप कुमार, जसमेर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य ऑडिटर सतीश सेठी, सीआईटीयू के प्रधान कामरेड टेकचंद, बिजली कर्मचारी नेता सिंग राम, सचिन, विजय वालिया, सोहन लाल, रवि कुमार, एस कुमार, मनीश कुमार, सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed