फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   eighteen special trains run at the end of the august

18 स्पपेश्ाल ट्रेनें अब 31 अगस्त तक चलेंगी

Fri, 28 Aug 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Fri, 28 Aug 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर्व को लेकर रेलवे स्टेशनों पर भी काफी रश बढ़ गया है। विभिन्न प्रदेशों से यहां उत्तर भारत में अपने कामों को लेकर आए बहुत से भाई चाहते हैं कि वे इस बार अपने घरों में पहुंचकर अपनी बहनों से राखी बंधवाएं। इसी को देखते हुए रेलवे ने 18 स्पेशल ट्रेनों को अब 31 अगस्त तक जारी रखने की घोषणा कर दी है। जबकि ये स्पेशल ट्रेनें 18 से 22 अगस्त तक बंद कर दी जानी थी।

ये निर्देश अंबाला रेल मंडल में भी पहुंच चुके हैं और अंबाला रेल मंडल ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। अंबाला के डीआरएम दिनेश कुमार व सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी ने बताया कि ये ट्रेनें अब अगस्त के अंत तक जारी रहेंगी। राखी पर्व को लेकर ट्रेनों में आवागमन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यात्रियों को टिकट लेने में दिक्कत न हो, इसलिए अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों सहारनपुर, जगाधरी, अंबाला कैंट, राजपुरा, सरहिंद, चंडीगढ़ व बठिंडा पर अतिरिक्त अनरिजर्व्ड टिकटिंग सिस्टम काउंटर बना दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि अंबाला कैंट हरियाणा का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, इसलिए हिमाचल, चंडीगढ़ व आसपास इलाके से बहुत से लोग यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम इत्यादि इलाकों में जाने के लिए यहीं से ट्रेनें पकड़ते हैं। इसलिए अंबाला कैंट स्टेशन पर इस वक्त यात्रियों की संख्या एकाएक बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

विज्ञापन

ये ट्रेनें 31 अगस्त तक चलेंगी

-आनंद विहार से माता वैष्णों देवी कटड़ा तक जाने वाली ट्रेन 04401, सोमवार, वीरवार, शनिवार

-माता वैष्णों कटड़ा से आनंद विहार तक चलने वाली 04402, मंगलवार, शुक्रवार, रविवार

-लखनऊ से कटड़ा तक जाने वाली ट्रेन नंबर 04941, सोमवार व वीरवार

-कटड़ा से लखनऊ तक जाने वाली ट्रेन नंबर 04942, वीरवार व शुक्रवार

-चंडीगढ़-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 04928, मंगलवार 

-बनारस-चंडीगढ़ ट्रेन नंबर 04927, शुक्रवार

-नंगलडैम-लखनऊ ट्रेन नंबर 04923, सोमवार

-लखनऊ-नंगलडैम ट्रेन नंबर 04924, मंगलवार

-बिलासपुर से कटड़ा ट्रेन नंबर 08891, शुक्रवार

-कटड़ा से बिलासपुर ट्रेन नंबर 08892, शनिवार

-चंडीगढ़ से लुधियाना ट्रेन नंबर 04925, रोजाना

-लुधियाना से चंडीगढ़ ट्रेन नंबर 04926, रोजाना

-दिल्ली सराय रोहिला से कटड़ा, टे्रन नंबर 04313, वीरवार, रविवार

-कटड़ा से दिल्ली सराय रोहिला तक, ट्रेन नंबर 04314, शुक्रवार, सोमवार

-सहारनपुर-अंबाला, ट्रेन नंबर -04921, रोजाना

-अंबाला-सहारनपुर, ट्रेन नंबर - 04922, रोजाना

-छपरा से कटड़ा, ट्रेन नंबर- 05115, बुधवार

-कटड़ा से छपरा, ट्रेन नंबर- 05116, वीरवार जीएम ने खंगाली 21 ट्रेनें, 355 यात्री बेटिकट पकड़े 

नार्दर्न इंडियन रेलवे के जीएम एके पुथिया ने अचानक अंबाला-लुधियाना ट्रेन पर टिकट चैकिंग शुरू कर दी। वे पंजाब के चावां पहल रेलवे स्टेशन पर प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल का उद्घाटन करने आए थे। लेकिन उन्होंने अन्य अफसरों व टीम के साथ अंबाला से लुधियाना ट्रेक पर ट्रेनों में अचानक ही टिकट चैकिंग शुरू कर दी।

उनके साथ चीफ कार्मिशियल अफसर जीपी श्रीवास्तव व अंबाला रेल मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार भी उपस्थित रहे। जीएम के निर्देश पर तुरंत 50 टीटीई की व्यवस्था की गई । उसके बाद जीएम, सीसीएम, डीआरएम ने टीटीई स्टाफ के साथ उक्त रूट पर ट्रेनों में टिकट चैकिंग शुरू कर दी। जीएम के इस कदम से एकदम हड़कंप का माहौल बन गया। रेलवे स्टेशनों पर अफसर व कर्मचारियों ने तुरंत व्यवस्थाओं को संभालने व सुधारने का काम शुरू कर दिया। अंबाला से लुधियाना रूट तक इस अचानक टिकट चैकिंग अभियान की खासी चर्चा बनी रही। जीएम ने अपने साथी अफसरों व टीटीई स्टाफ की मदद से 21 ट्रेनों को खंगाला और सैंकड़ों यात्रियों की टिकटें चैक की। इस दौरान 142 यात्रियों को बिना टिकट 213 यात्रियों को अन्य रेलवे नियम अनियमितताओं की वजह से पकड़ा गया। इन सभी यात्रियों पर हाथोंहाथ जुर्माना ठोका गया और मौके पर ही उनसे 156200 रुपये जुर्माने की वसूली भी की गई। इस चैकिंग के बाद जीएम दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed