{"_id":"68eabb8060f7da923307b0b3","slug":"eight-year-old-son-of-a-labourer-dies-due-to-vomiting-and-diarrhoea-ambala-news-c-45-1-kur1008-143720-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मजदूर के आठ साल के बेटे की उल्टी दस्त से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मजदूर के आठ साल के बेटे की उल्टी दस्त से मौत
Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 12 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। मथाना ईंट भट्ठे पर शनिवार को एक आठ साल के बच्चे की उल्टी-दस्त से मौत का मामला सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की मौत डायरिया से हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी फिलहाल यह मानने को तैयार नहीं हैं। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जबकि विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले धनंजय ने बताया कि उनके आठ साल के बेटे शिवा को दो दिन से उल्टी दस्त लग रहे थे। गांव के ही डॉक्टर से दवा दिलवाई। शुक्रवार को अचानक से ज्यादा तबीयत बिगड़ गई इसके बाद वे शिवा को मथाना के सरकारी अस्पताल में ले गए जहां पर शिवा ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इससे पहले डायरिया से शाहाबाद अनाज मंडी में भी एक लड़के की मौत हो चुकी है। वहीं मंडी में स्वास्थ्य विभाग को डायरिया के 68 मरीज मिले थे। विभाग ने मंडी से पानी के करीब 30 सैंपल भरे थे जिनमें से करीब 25 सैंपल फेल मिले थे। टीम ने एरिया में सप्ताहभर जांच शिविर व जागरूकता अभियान चलाया था।
अस्पताल में नहीं हुआ इलाज, परिजन मृत लेकर आए बच्चा : डॉ. सुदेश
मथाना एसएमओ डॉ. सुदेश सहोता ने कहा सरकारी अस्पताल में डायरिया से पीड़ित किसी भी बच्चे का इलाज नहीं हुआ। बच्चे को परिजन उसे मृत हालत में लेकर आए थे। मृतक के पिता धनंजय ने बताया कि बेटे को उल्टी लगी थी। जिसके बाद वह बेसुध हो गया। कल स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके का मुआयना करेंगी।
विज्ञापन
उल्टी दस्त से हुई बच्चे की मौत : डॉ. नरेश
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश सैनी का कहना है कि बच्चे की मौत उल्टी, दस्त व पानी की कमी के कारण हुई है। पोस्टमार्टम कर विसरा को जांच के लिए मधुबन प्रयोगशाला भेज दिया है।
जांचेंगे व्यवस्था, टीमें करेंगी निरीक्षण : डॉ. प्रदीप
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें उक्त एरिया में जाकर परिजनों से बातचीत कर बच्चे की हिस्ट्री जांचेगी। मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। एरिया में पानी के सैंपल लिए जाएंगे।