फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Eight lakh voters will elect the government in Ambala

Ambala News: आठ लाख मतदाता चुनेंगे अंबाला में सरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Eight lakh voters will elect the government in Ambala
अंबाला सिटी। प्रदेश में विधानसभा का चुनावी बिगुल बच गया है। चार विधानसभा सीटों अंबाला शहर, अंबाला छावनी, नारायणगढ़ और मुलाना से विभिन्न दलों का इंतजार भी खत्म हो गया। एक अक्टूबर को जिले में चुनाव होंगे और चार अक्टूबर को नतीजे घोषित होंगे। जिले की बात करें तो अंबाला में करीब आठ लाख 74 हजार 227 मतदाता हैं। इसके साथ ही 963 बूथ हैं। नारायणगढ़ विधानसभा में एक लाख 91 हजार 280, अंबाला छावनी में एक लाख 98 हजार 953, अंबाला शहर में दो लाख 56 हजार 279 और मुलाना में दो लाख 21 हजार 296 मतदाता हैं। वहीं, चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों के नेता सक्रिय हो गए हैं। यह नेता चुनावी बिगुल बजने से पहले ही अपनी जमीन तैयार करने में जुटे थे। कई राजनीतिक पार्टियों के पास आवेदन की फेहरिस्त लंबी है।
विज्ञापन

जानिए...क्या समीकरण और किसका रहा दबदबा
विधानसभा-एक
शहर विधानसभा सीट पर राजनीतिक समीकरण की बात करें तो पिछले दो वर्ष से यहां भाजपा का दबदबा रहा है। भाजपा से असीम गोयल यहां से विधायक बने थे। बीते माह उनको परिवहन राज्यमंत्री भी बनाया गया। वहीं, पूर्व में कांग्रेस का भी इस सीट पर दबदबा रहा है, मगर 2014 में प्रधानमंत्री की लहर में यहां भाजपा ने कब्जा जमाया था। इसके अलावा इनेलो-बसपा गठबंधन, आम आदमी पार्टी, जननायक जनता पार्टी भी इस बार अपनी जमीन बचाने के लिए तैयारी में है।
विज्ञापन

विधानसभा-दो
अंबाला छावनी विधानसभा सीट पर लंबे समय से अनिल विज विधायक चुनते आ रहे हैं। वह गृहमंत्री भी रह चुके हैं। यह सीट पिछले कई वर्षों से भाजपा का गढ़ रही है। इसके अलावा इस बार इस सीट पर कांग्रेस भी दावेदारी जता रही है। आम आदमी पार्टी को छोड़कर कांग्रेस जॉइन करनी वाली चित्रा सरवारा इस सीट पर जोर अजमाइश करती दिख रही हैं। वहीं, पिछले कुछ समय से राजनीतिक तौर पर सक्रिय इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार भी इस सीट पर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा-तीन
नारायणगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस से शैली चौधरी विधायक हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस से रामकिशन गुर्जर भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं। इस बार इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है। स्थानीय नेताओं ने सीट को लेकर भी अपनी दावेदारी जतानी शुरू कर दी है।
विधानसभा-चार
मुलाना विधानसभा सीट से विधायक रहे वरुण मुलाना सांसद बने हैं। अभी यह सीट खाली है। इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है। भाजपा से संतोष सारवान और राजबीर बराड़ा भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं और कांग्रेस से फूलचंद मुलाना भी यहां से कई बार विधायक रह चुके हैं। वह शिक्षा मंत्री भी रह चुके हैं। यह सीट भी इस बार चर्चा में है। कांग्रेस भी इस सीट पर नया चेहरा तलाश रही है, क्योंकि वरुण मुलाना ने पिछली बार इस सीट से चुनाव लड़ा था। अब उनके लोकसभा में जाने के बाद सीट पर नया चेहरा देखा जा रहा है।

जिले में इन सीटों में इतने मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला कुल 80 वर्ष से ऊपर 18 से 19 वर्ष के वोटर
नारायणगढ़ 101286 89986 191280 5501 2456
अंबाला छावनी 104410 94531 198953 5491 2253
अंबाला सिटी 134029 122228 256279 8814 2748
मुलाना 117768 103524 221296 5201 3387
नोट: यह आंकड़ा अपडेट हो रहा है। जल्द ही संशोधित सूची प्रशासन की ओर से जारी की जाएगी।

फ्लेक्स और होर्डिंग्स उतरने शुरू, कार्यक्रम के लिए लेनी होगी अनुमति
जिला निर्वाचन तहसीलदार संदीप ने बताया कि चुनावी घोषणा होते ही आचार संहिता लग गई है। शहर से फ्लैक्स व होर्डिंग उतारने के लिए कार्य शुरू हो गया है। मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। यह सूची जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। अब किसी भी कार्यक्रम के लिए अनुमति लेनी जरूरी होगी। जिले में 963 बूथ हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण की ईवीएम जांच हो चुकी है। चुनावों से पहले एक बार फिर से मशीनों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed