फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   effigy burnt in protest march against udaipur massacre

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में रोष मार्च निकाल फूंका पुतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
effigy burnt in protest march against udaipur massacre
नारायणगढ़। राजस्थान के उदयपुर में हुई एक दर्जी की दर्दनाक हत्या के विरोध में क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। रोष स्वरूप दूसरे दिन भी नारायणगढ़ क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाओं बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद सहित नवनिर्वाचित नगर पार्षदों आदि ने नगर में रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च स्थानीय सुभाष चौक से आरंभ होकर महाराजा अग्रसेन चौक तक पहुंचा। जहां लोगों ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस अवसर पर योग प्रशिक्षक सुरेंद्र सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार को पनप रहे आतंकवाद को पूरी तरह से रोक लगाते हुए इसकी जड़ें नष्ट करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि इस हत्या को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को फांसी की सजा दी जाए। इस अवसर पर सुमन बिंदल, नायब सिंह (बजरंग दल), चंद्रपाल शास्त्री, प्रदीप गोयल पार्षद, कृपाल सिंह, सोमदत्त, कैप्टन महिंद्र सिंह लाहा, अनिल धीमान, सोमनाथ, विवेक, अवनीश राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed