फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Effect of hailstorm: average wheat yield reduced by 16 quintals

ओलावृष्टि का असर : गेहूं की औसत पैदावार 16 क्विंटल कम

Mon, 09 Jun 2025 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Effect of hailstorm: average wheat yield reduced by 16 quintals
क्रॉप कटिंग करते हुए अ​धिकारी। आर्काइव
अंबाला सिटी। मार्च के महीने में मौसम बिगड़ने के कारण गेहूं की फसल की औसत पर असर दिखाई दिया है। बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष की औसत पैदावार में 1600 किलोग्राम का अंतर आ गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 23-24 में औसत पैदावार 6707 किलो प्रति हेक्टेयर थी। इस वर्ष क्रॉप कटिंग के सभी नमूनों के नतीजे आ गए हैं। इसमें इस वर्ष की पैदावार घटकर 5164 किलो प्रति हेक्टेयर रह गई है। जबकि इस बार मंडियों में गेहूं की आवक बीते वर्ष के मुकाबले अधिक देखने को मिली है। ओलावृष्टि के कारण सबसे अधिक प्रभाव अंबाला दो के क्षेत्र में पड़ा है। यहां पर गेहूं की औसत सबसे कम रही है।
विज्ञापन

खंड स्तर पर गेहूं का ये रहा औसत आंकड़ा
अंबाला ब्लाॅक एक - 4898 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर
अंबाला ब्लाॅक दो - 4861 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर
बराड़ा ब्लाॅक - 5171 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर
साहा ब्लाॅक - 5475 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर
नारायणगढ़ ब्लाॅक - 5700 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर
शहजादपुर ब्लाॅक - 4901 किलोग्राम प्रति हैक्टेयर
1960 से अधिक लिए थे नमूने
कृषि विभाग की टीम ने प्रत्येक ब्लॉक में जाकर सेकड़ों नमूने लिए थे। इसमें अंबाला वन में 498, अंबाला टू में 218, बराड़ा से 292, साहा से 260, नारायणगढ़ से 372 और शहजादपुर से 320 नमूने लिए थे। जिले में कुल 1960 नमूने लिए गए थे। इन्हीं के आधार पर औसत पैदावार की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
फिलहाल सभी ब्लाॅक के आंकड़े तो आ गए हैं। मगर अभी आंकड़ों में कुछ फेरबदल किया जाएगा। उसके बाद थोड़ी औसत बढ़ने की उम्मीद है। इस वर्ष मौसम में बदलाव के कारण कुछ क्षेत्रों में औसत पर असर पड़ा है।
मंजीत कौर, जिला सहायक सांख्यिकी अधिकारी, कृषि विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed