फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education will be monitored in primary schools

Ambala News: प्राइमरी स्कूलों में होगी शिक्षा की निगरानी

Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Education will be monitored in primary schools
शहर के मोती नगर राजकीय प्राथमिक पाठशाला की फोटो। विभाग
अंबाला सिटी। जिले के सभी 478 राजकीय प्राथमिक स्कूलों में 23 दिसंबर को शिक्षा दीक्षा पर्यवेक्षण कार्यक्रम करवाया जाएगा। यह कार्यक्रम बच्चों को दी जा रही शिक्षा और वहां की मौजूदा व्यवस्था को जांचने व उसे और अधिक बेहतर करने के लिए होगा।
विज्ञापन

इसके तहत प्रत्येक विद्यालय में विभाग की ओर से मनोनीत एक पर्यवेक्षक प्रार्थना सभा शुरू होने से पहले ही स्कूल में पहुंचेगा और पूरा दिन स्कूल में रहकर शिक्षा और व्यवस्था की मॉनिटरिंग करेगा। यही नहीं प्रत्येक पर्यवेक्षक विद्यालय से संबंधित अपनी रिपोर्ट व आंकड़ा विभाग के पोर्टल पर भरेगा। इसके आधार पर विद्यालयों की रिपोर्ट तैयार होगी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को राज्य स्तरीय प्रोत्साहन के लिए मनोनीत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने बताया कि जिला अंबाला में निपुण हरियाणा मिशन कार्यक्रम की प्रगति को देखने के लिए पहले भी अंबाला जिला के सभी 478 प्राइमरी स्कूलों में दो बार मेगा मॉनिटरिंग की गई है। इसके अंतर्गत पहली कक्षा से तीसरी कक्षा तक के बच्चों की शिक्षा का स्तर जांचा गया था, लेकिन इस बार हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा करवाए जा रहे इस पर्यवेक्षण के अंतर्गत न केवल बच्चों की शिक्षा का स्तर जांचा जाएगा, बल्कि उनको पढ़ाने वाले अध्यापकों की ओर से अपनाई गई शिक्षण विधियों के साथ-साथ विद्यालयों की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं का भी अवलोकन होगा। साथ ही विद्यालय विकास में अध्यापकों, विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्राम पंचायत की भूमिका पर भी विचार होगा।

लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सामान के साथ बदमाश। संवाद

लालगंज कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार सामान के साथ बदमाश। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed